Bater Farming in India: सिर्फ 50 हजार रुपये लगाकर करें 7-8 लाख की कमाई, कम जगह में भी आसानी से हो सकता है यह बिजनस! - News Summed Up

Bater Farming in India: सिर्फ 50 हजार रुपये लगाकर करें 7-8 लाख की कमाई, कम जगह में भी आसानी से हो सकता है यह बिजनस!


12 लाख की कमाई, 7-8 लाख का मुनाफाबटेर पाल में आपको करीब 20 हजार रुपये में 3 हजार बटेर के चूजे मिल जाएंगे। इन्हें तैयार होने में करीब 35-40 दिन लगते हैं। एक बटेर 40-60 रुपये तक बिकता है यानी औसतन 50 रुपये में एक बटेर बिक जाएगा। वहीं 3 हजार बटेर को पालने में करीब 30 हजार रुपये का दाना भी लग जाता है। इस तरह एक बार में 50 हजार रुपये लगाकर करीब 1.5 लाख की कमाई कर सकते हैं। इसका मतलब हो गया करीब 1 लाख रुपये का मुनाफा। ऐसे में अगर आप एक फसल बेचने के बाद साफ सफाई कर के 4-5 में नए चूजे लाते हैं तो इस तरह आप साल में करीब 8 बार बटेर के चूजे लाकर उन्हें बड़ा कर के बेच देंगे। यानी हर साल आपको 8 लाख रुपये का सिर्फ मुनाफा होगा। हालांकि, आपको कुछ खर्च बटेर के लिए इंफ्रास्ट्रक्टर तैयार करने में भी लग जाएगा, लेकिन अगर जमीन आपकी अपनी है तो आपको ज्यादा खर्च नहीं करना होगा। फिर भी अगर आप 50 हजार का खर्चा मान लें तो साल में 7.5 लाख का मुनाफा होगा।


Source: Navbharat Times July 23, 2021 11:36 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */