माजलगांव तहसील के घलाटवाड़ी इलाके में दो भेड़ पालक पर आरोपियों ने जानलेवा हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। वारदात के बाद आसपास के लोगों में हड़कंप मच गया। दो घायल व्यक्तियों का इलाज सरकारी अस्पताल में जारी है। मिली जानकारी के अनुसार, भेड़ पालक लहू बीटे और बाबा बीटे (निवासी पुसरा त.वडवणी) यह घलाटवाडी गांव परिसर में किसी बात को लेकर विवाद हुआ, जिसके बाद आरोपियों ने गुस्से में आकर जानलेवा हमला कर दिया। हमले में भेड़ पालक के सिर और शरीर पर गंभीर चोटें आई हैं। कुछ लोगों ने उन्हें माजलगांव ग्रामीण अस्पताल में भर्ती कराया, जहां से प्राथमिक उपचार के सरकारी अस्पताल में रैफर कर दिया गया। वहां उपचार जारी है। इस वारदात का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने से हड़कंप मच गया है।कार्रवाई का ज्ञापन प्रशासन को सौंपामाजलगांव ग्रामीण पुलिस थाने में दिए हुई ज्ञापन में कहा है की भेड़ पालक लहू बीटे, बाबा बीटे को आरोपी गणेश नरवडे व अंगद नरवडे ने गाली-गलौज कर जानलेवा हमला कर गंभीर रूप से घायल किया। आरोपियों को गिरफ्तार कर सख्त कार्रवाई की मांग की गई। इस दौरान विलास नेमाणे, संतोष देवकते, अविनाश कांडुरे,विशाल देवकते,अर्जुन भुतकर जैसे सदस्यों के हस्ताक्षरों वाला ज्ञापन सौंपा गया।
Source: Dainik Bhaskar March 12, 2026 00:46 UTC