वृक्षों की गणना के लिए कर्नाटक में लॉन्च हुआ एप, वन विभाग व बृहत बेंगलुरु महानगर पालिका ने किया है तैयारएपल या एंड्रायड डिवाइस के जरिए नए एप को डाउनलोड कर कर्नाटक में मौजूद पेड़ पौधों का हिसाब रखा जा सकेगा। यहां की बृहत बेंगलुरु नगरपालिका व राज्य के वन विभाग ने मिलकर यह एप विकसित किया है।बेंगलुरु, आइएएनएस। बृहत बेंगलुरु महानगर पालिका (BBMP) ने बेंगलुरु ट्री सेंसश एप लॉन्च किया है। इस एप के जरिए राज्य के सभी पेड़-पौधों की गिनती की जाएगी। बेंगुलरु के लोग इस एप को अपने एपल या एंड्रायड डिवाइस पर डाउनलोड कर सकेंगे। इस एप के जरिए फोटोज भी अपलोड करने के अलावा GPS कोऑर्डिनेट व अन्य डिटेल्स भी डाले जा सकेंगे। इसे वन अधिकारियों द्वारा वेरिफाई किया जाएगा। कर्नाटक वन विभाग की मदद से BBMP ने यह एप विकसित किया है।BBMP के वन विभाग के डिप्टी कंजर्वेटर एचसी रंगनास्वामी ( H.C. Ranganathaswamy) ने कहा कि एप्लीकेशन इस तरह विकसित किया गया है कि लोग इसपर आराम से जानकारी अपलोड कर सकते हैं जिसमें GPS रीडिंग, वृक्ष के माप समेत कई विवरण डाल सकेंगे।Hon’ble CM @BSYBJP launched an App for Tree Census on 30.06.2021. The App, Namma Bengaluru Tree Census, can be used by citizens to upload information on trees in private properties and organisations. pic.twitter.com/uKPg6rGO9a — Karnataka Forest Department (@aranya_kfd) July 1, 2021कर्नाटक वृक्ष संरक्षण अधिनियम के तहत कम से कम 27.5 सेमी परिधि वाले वृक्ष की कैठेगरी में आएंगे। इस तथ्य से सभी अवगत होंगे की बेंगलुरु में जब भी विकास परियोजना होती है तो सबसे पहले वृक्षों को ही खत्म किया जाता है। 2019 में BBMP ने देश के प्रीमियर रिसर्च इंस्टीट्यूट ऑफ वुड साइंस एंड टेक्नोलॉजी (IWST) से पेड़ों की गिनती के लिए कहा था।बेंगलुरु पर्यावरण ट्रस्ट की ओर से दायर याचिका पर पिछले साल कर्नाटक हाई कोर्ट ने कार्रवाई की और BBMP पर दबाव बनाया जिसके बाद 2020 में पेड़ों की गिनती शुरू की गई। अगस्त 2019 में कर्नाटक हाई कोर्ट ने नगरपालिका को आदेश दिया था कि दो सप्ताह के भीतर गणना की प्रक्रिया शुरू कराई जाए। इसके लिए निगम ने बजट में धनराशि भी आवंटित की थी।This App will help count and geo-tag trees in BBMP limits. Developed by KEONICS, each tree can be individually counted & its height, age, species, circumference etc can be uploaded and geo-tagged. @CMofKarnataka @ArvindLBJP @KarnatakaVarthe @PIBBengaluru pic.twitter.com/wXRS62UuIC — Karnataka Forest Department (@aranya_kfd) July 1, 2021शॉर्ट मे जानें सभी बड़ी खबरें और पायें ई-पेपर,ऑडियो न्यूज़,और अन्य सर्विस, डाउनलोड जागरण ऐप
Source: Dainik Jagran July 03, 2021 09:09 UTC