Bhaskar News Impact: Buffalo & Calf Recovered Hours Later - News Summed Up

Bhaskar News Impact: Buffalo & Calf Recovered Hours Later


तेजीबाजार में दैनिक भास्कर की खबर का असर: चोरी हुई भैंस और बच्चा मिला; असर कुछ ही घंटों के बाद बरामदविजय दुबे | चितौडी (जौनपुर ), जौनपुर 8 घंटे पहलेकॉपी लिंकपुलिस ने जांच शुरू की।तेजीबाजार थाना क्षेत्र के भुतहा गांव में सुनील मिश्रा की चोरी हुई भैंस और उसका बच्चा दैनिक भास्कर में खबर प्रकाशित होने के कुछ ही घंटों बाद बरामद कर लिया गया। यह घटना चितावा गांव में हुई थी।सुनील मिश्रा ने रात में अपनी भैंस और बच्चे को गायब देखा। उन्होंने तत्काल डायल 112 पर पुलिस को सूचना दी और तेजीबाजार थाने में लिखित तहरीर भी दी कि उनकी भैंस और बच्चा चोरी हो गया है।सुनील मिश्रा की लिखित शिकायत के आधार पर दैनिक भास्कर ने इस मामले पर खबर चलाई। खबर का व्यापक असर हुआ और कुछ ही समय बाद सुनील मिश्रा की भैंस और उसका बच्चा शेखपुरा गांव निवासी हीरा यादव के घर मिल गया।गांव के लोगों का मानना है कि अज्ञात चोरों द्वारा भैंस और उसके बच्चे को चुराया गया होगा, लेकिन रास्ते में भैंस झटककर भाग गई होगी। इसके बाद वह शेखपुरा गांव निवासी हीरा यादव के घर पहुंच गई, जहां हीरा यादव ने उसे बांध लिया था। उन्हें इस बात की जानकारी नहीं थी कि यह किसकी भैंस है।दैनिक भास्कर की खबर जब लोगों तक पहुंची और हीरा यादव को इसकी जानकारी मिली, तो उन्होंने तत्काल ईमानदारी दिखाते हुए भुतहा गांव के प्रधान विवेक सिंह उर्फ एपी सिंह और पीड़ित सुनील मिश्रा से संपर्क किया। उन्होंने बताया कि भैंस उनके घर पर है और उसे आकर ले जाएं। इसके बाद दोनों पक्ष भुतहा गांव के प्रधान विवेक सिंह उर्फ एपी सिंह के साथ तेजीबाजार थाने पहुंचे, जहां थानाध्यक्ष सतेंद्रभाई पटेल ने आपसी सौहार्द के साथ भैंस ले जाने को कहा।भुतहा गांव के प्रधान विवेक सिंह उर्फ एपी सिंह ने दैनिक भास्कर के संवाददाता को फोन पर भैंस मिलने की सूचना दी। उन्होंने दैनिक भास्कर के संवाददाता विजय दुबे और दैनिक भास्कर न्यूज़ को धन्यवाद देते हुए कहा कि खबर का जोरदार असर हुआ और सुनील मिश्रा की भैंस और उसका बच्चा मिल गया। इस बात से पीड़ित परिवार और क्षेत्र के लोगों में खुशी है।.


Source: Dainik Bhaskar April 10, 2026 14:57 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */