Bhilai News: आदिपुरुष को लेकर भिलाई के वेंकटेश्वरा टाकीज में तोड़फोड़, हिंदू संगठनों ने बंद कराया शो - News Summed Up

Bhilai News: आदिपुरुष को लेकर भिलाई के वेंकटेश्वरा टाकीज में तोड़फोड़, हिंदू संगठनों ने बंद कराया शो


Bhilai News: आदिपुरुष को लेकर भिलाई के वेंकटेश्वरा टाकीज में तोड़फोड़, हिंदू संगठनों ने बंद कराया शोभिलाई (नईदुनिया प्रतिनिधि)। फिल्म आदिपुरुष को लेकर भिलाई में बवाल मचा हुआ है। हिंदूवादी संगठन रविवार शाम वेंकटेश्वरा टाकीज पहुंचे तथा जमकर तोड़फोड़ की। शो बंद कराया। बाद में पुलिस हस्तक्षेप के बाद शो फिर से शुरू किया गया। भिलाई में आदिपुरुष वेंकटेश्वरा व न्यू बसंत टाकीज में चल रही है। दोनों जगहों पर एहतियातन पुलिस के जवान तैनात किए गए हैं।बताया जा रहा है कि रविवार शाम छह बजे हिंदूवादी संगठन, बजरंग दल के कार्यकर्ता बड़ी संख्या में नारेबाजी करते हुए वेंकटेश्वरा टाकीज पहुंचे। फिल्म के पोस्टर फाड़े। इस दौरान हिंदूवादी संगठन के कुछ कार्यकर्ता सिनेमा हाल के भीतर पहुंच गए। हिंदूवादी संगठन के लोग जमकर नारेबाजी करते हुए फिल्म का प्रदर्शन बंद करने की मांग कर रहे थे।बताया जा रहा है कि बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने सिनेमा गृह के संचालक कामेश के साथ मारपीट भी की। जमकर तोड़फोड़ भी की। विरोध को देखते हुए सिनेमा हाल संचालक ने कुछ देर तक फिल्म का प्रदर्शन बंद कर दिया। बाद में पुलिस के हस्ताक्षेप के बाद हिंदूवादी संगठन के लोग वापस चले गए। शो को दोबारा से शुरू किया गया। जिस दौरान हंगामा हुआ उस दौरान सिनेमा हाल में तकरीबन डेढ़ सौ लोग मौजूद थे।बता दें कि फिल्म आदिपुरुष में भगवान श्रीराम, सीता माता व हनुमान जी के पात्र से छेड़छाड़ व भद्दे संवाद का देशभर में जमकर विरोध हो रहा है। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल भी नाराजगी जताते हुए फिल्म पर प्रतिबंध की बात कह चुके हैं। वहीं दुर्ग सांसद विजय बघेल ने रविवार को दुर्ग पुलिस को ज्ञापन सौंपकर फिल्म पर प्रतिबंध लगाने की मांग की है।Posted By: Pramod Sahu


Source: Dainik Jagran June 18, 2023 16:38 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */