Bhopal Events Today: Movies, Drama, Music, Culture & Weather Updates - News Summed Up

Bhopal Events Today: Movies, Drama, Music, Culture & Weather Updates


बरकतउल्ला विश्वविद्यालय बरकतउल्ला विश्वविद्यालय (बीयू), भोपाल ने राष्ट्रीय शिक्षा नीति के तहत 2025-26 सत्र की वार्षिक परीक्षाओं के लिए फॉर्म भरने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। पहले छात्रों को वोकेशनल, ओपन इलेक्टिव, मेजर और माइनर विषयों को अपडेट करना अनिवार्य होगा, ताकि फॉर्म भरने की सुविधा मिल सके। सामान्य शुल्क के साथ आवेदन 7 अप्रैल 2026 तक एमपी ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से जमा किए जा सकेंगे। अपडेट न करने पर फॉर्म नहीं खुलेगा। परीक्षा करीब 60 हजार छात्रों की होने की संभावना है। 9वीं कक्षा के बच्चों को इसरो में दो हफ्ते की ट्रेनिंग का मौका इसरो ने युवा वैज्ञानिक कार्यक्रम YUVIKA की घोषणा की। यह दो सप्ताह का विशेष रेसीडेंशियल प्रशिक्षण कार्यक्रम होगा। जिसमें देशभर के चयनित छात्रों को अंतरिक्ष विज्ञान, अंतरिक्ष तकनीक और उनके व्यावहारिक उपयोगों की जानकारी इसरो के 7 केंद्रों में दी जाएगी। इस कार्यक्रम के लिए वे छात्र आवेदन कर सकते हैं, जो 1 जनवरी तक कक्षा 9 में पढ़ रहे हों, किसी मान्यता प्राप्त स्कूल में अध्ययनरत हों और भारत में पढ़ाई कर रहे भारतीय नागरिक हों। ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन 27 फरवरी से शुरू हो गया, जबकि आवेदन की अंतिम तिथि 31 मार्च है। पहली चयन सूची 13 अप्रैल और दूसरी चयन सूची 20 अप्रैल को जारी होगी। चयनित छात्रों के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम 11 से 22 मई तक आयोजित किया जाएगा। इस कार्यक्रम के दौरान छात्रों को ISRO के वैज्ञानिकों के साथ सीधे संवाद का मौका मिलेगा।


Source: Dainik Bhaskar March 22, 2026 00:36 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */