Bhopals Ishaan Bhatnagar Secures UPSC Rank 5 - News Summed Up

Bhopals Ishaan Bhatnagar Secures UPSC Rank 5


UPSC ने सिविल सर्विस एग्जाम 2025 के फाइनल रिजल्ट जारी कर दिए हैं। 958 कैंडिडेट अलग-अलग सर्विस के लिए क्वालिफाई हुए। राजस्थान के चित्तौड़गढ़ के रावतभाटा के अनुज अग्निहोत्री ने ऑल-इंडिया एग्जाम में टॉप किया। वहीं टॉप 5 रैंक भोपाल के ईशान भटनागर को मिली. मुख्यमंत्री मोहन यादव ने UPSC 2025 के टॉपर्स को बधाई दी। उन्होंने कहा कि भोपाल के ईशान भटनागर और धार के पक्षल जैन का टॉप-10 में आना प्रदेश के युवाओं की प्रतिभा का प्रमाण है। उन्होंने सभी सफल अभ्यर्थियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।MP के युवाओं ने बनाई पहचान; ईशान टॉप-5, पक्षल जैन 8वें स्थान परभोपाल के ईशान भटनागर अभी नागपुर में इंडियन रेवेन्यू सर्विस (IRS) की ट्रेनिंग ले रहे हैं। ईशान के पिता मध्य प्रदेश सरकार में प्रिंसिपल एडवाइजर के तौर पर काम कर चुके हैं। अभी रिटायर हो चुके हैं। उनकी मां इंग्लिश की प्रोफेसर हैं।धार जिले के बाग कस्बे के रहने वाले पक्षल जैन ने 8वीं रैंक हासिल की है। उनके पिता नीलेश जैन कपड़ा व्यापारी हैं। मां दीप्ति जैन गृहिणी हैं। पक्षल की इस सफलता से परिवार और पूरे इलाके में खुशी का माहौल है।अशोकनगर के चितवन जैन तीसरी कोशिश में सफल हुए। अपने दिमाग पर प्रेशर नहीं डाला। हर दिन मन लगाकर पढ़ाई की। अशोकनगर में प्राइवेट स्कूल से 10वीं की पढ़ाई पूरी की। दिल्ली से B.Com की डिग्री हासिल की। ​​ग्रेजुएशन के बाद उन्होंने UPSC की तैयारी शुरू कर दी। पढ़ें पूरी खबर…मऊगंज की समीक्षा द्विवेदी ने तीसरे प्रयास में यह सफलता हासिल की। समीक्षा का कहना है कि अगर लक्ष्य तय हो और लगातार मेहनत की जाए तो सफलता जरूर मिलती है। उन्होंने युवाओं से अपने लक्ष्य से पीछे न हटने की अपील की।खंडवा की रूपल जायसवाल को पिछले प्रयास में 512वीं रैंक मिली थी, लेकिन उन्होंने उस रैंक पर सेवा जॉइन नहीं की। दोबारा तैयारी की। इस बार टॉप-50 में जगह बनाकर उन्होंने बड़ी सफलता हासिल की। सफलता के बाद घर के बाहर लोगों ने आतिशबाजी कर जश्न मनाया।नरसिंहपुर जिले के करकबेल गांव की दीक्षा पाटकर ने 88वीं रैंक हासिल की। वह हेमराज पाटकर और अर्चना पाटकर की बेटी हैं। उनकी इस उपलब्धि से पूरे गांव में खुशी का माहौल है।ग्वालियर के मुरार क्षेत्र की सृष्टि गोयल का पांचवां प्रयास था। उनके पिता सुनील गोयल का सोने-चांदी का व्यवसाय है। सृष्टि ने बताया कि वह पहले IIT में नहीं जा सकीं। सिविल सेवा की तैयारी शुरू की। प्लान की गई स्ट्रेटेजी आपको सफलता दिलाएगी। सोशल मीडिया जैसी ध्यान भटकाने वाली चीजों से दूर रहना जरूरी है।गुना जिले के कुंभराज की देवांगी मीणा ने 236वीं रैंक हासिल की। पिछले साल उन्हें 764वीं रैंक मिली थी। वह IRS में चयनित हुई थीं। उनके पिता नेशनल फर्टिलाइजर्स लिमिटेड में कार्यरत हैं।नरसिंहपुर जिले के तेंदूखेड़ा में पूजा सोनी पदस्थ सब-डिविजनल रेवेन्यू ऑफिसर हैं। रेवेन्यू ऑफिसर की कामयाबी के लिए परिवार और रिश्तेदारों में खुशी की लहर है। हर कोई पूजा सोनी को बधाई भेज रहा है।सतना की भूमिका जैन ने 331वीं रैंक हासिल कर IRS सेवा के लिए चयन प्राप्त किया है। वह कृष्णानगर के कपड़ा व्यवसायी मनोज जैन की बेटी हैं। भूमिका ने बताया कि यह उनका तीसरा अटेम्प्ट था। उन्होंने तीन साल दिल्ली में रहकर तैयारी करने में बहुत मेहनत की।भूमिका ने बताया कि अपने पहले अटेम्प्ट में बेसिक समझ हासिल करने के लिए सिर्फ़ कोचिंग ली। उसके बाद, उन्होंने पूरी तरह से सेल्फ-स्टडी पर भरोसा किया। दस किताबों के बजाय एक किताब को कॉन्सन्ट्रेशन के साथ पढ़ना ज्यादा फायदेमंद है। पढ़ें पूरी खबर…कैंडिडेट्स ऑफिशियल वेबसाइट upsc.gov.in और upsconline.nic.in पर विजिट कर फाइनल मेरिट लिस्‍ट चेक कर सकते हैं।27 फरवरी को खत्‍म हुए इंटरव्यूUPSC सिविल सर्विस 2025 प्रीलिम्‍स परीक्षा 25 मई 2025 को आयोजित की गई थी। इसके बाद मेन्‍स एग्‍जाम 22 अगस्त से 31 अगस्त 2025 तक आयोजित किया गया। चयनित उम्‍मीदवारों के लिए पर्सनैलिटी टेस्ट या इंटरव्यू, 27 फरवरी 2026 को खत्‍म हुए थे।


Source: Dainik Bhaskar March 06, 2026 21:25 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */