राज्य ब्यूरो, पटना। Bihar Politics: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का इस्तीफा अगले दो से तीन दिनों के भीतर होने की संभावना है।इस्तीफे से पहले ही यह चर्चा तेज हो गई है कि जदयू इस बार नए चेहरों को मंत्रिमंडल में जगह दे सकता है। कुछ ऐसे युवा विधायक, जो पहली बार जीतकर आए हैं, उन्हें भी मौका मिल सकता है।वर्तमान में जदयू कोटे के मंत्री रहे हैं अनुभवी चेहरेवर्ष 2025 के विधानसभा चुनाव के बाद बनी सरकार में नीतीश कुमार के साथ जदयू कोटे से आठ मंत्रियों ने शपथ ली थी।इन सभी नेताओं का पहले से मंत्री रहने का अनुभव रहा है। इनमें विजय कुमार चौधरी, बिजेंद्र प्रसाद यादव, श्रवण कुमार, अशोक चौधरी, लेसी सिंह, मदन सहनी, सुनील कुमार और जमा खान शामिल हैं।इनमें से कई नेता नीतीश कुमार के कोर ग्रुप का हिस्सा माने जाते हैं। विजय कुमार चौधरी कई महत्वपूर्ण विभाग संभाल चुके हैं, जबकि बिजेंद्र प्रसाद यादव 2005 से लगातार सरकार में मंत्री रहे हैं।श्रवण कुमार भी कई बार मंत्री रह चुके हैं। लेसी सिंह और अशोक चौधरी भी अनुभवी नेताओं में गिने जाते हैं, वहीं सुनील कुमार का यह दूसरा कार्यकाल है।कई मंत्रियों के पास दो से तीन विभागों का प्रभारवर्तमान में जदयू कोटे के कई मंत्रियों के पास एक से अधिक विभागों की जिम्मेदारी है। ऐसे में नए मंत्रिमंडल में उनके कार्यभार को कम किया जा सकता है और सामाजिक व क्षेत्रीय समीकरणों के आधार पर विभागों का पुनर्वितरण संभव है।
Source: Dainik Jagran April 11, 2026 11:35 UTC