Bihar Crime News: आरा में ईंट-भट्ठा मैनेजर की हत्या का LIVE वीडियो, सीसीटीवी कैमरे में कैद हुए गोली मारते बदमाश - News Summed Up

Bihar Crime News: आरा में ईंट-भट्ठा मैनेजर की हत्या का LIVE वीडियो, सीसीटीवी कैमरे में कैद हुए गोली मारते बदमाश


आरा। भोजपुर जिले के नगर थाना क्षेत्र के इब्राहिम नगर स्थित ईंट-भट्टे पर सोते समय अपराधियों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर मैनेजर की हत्या कर दी। हथियारबंद अपराधी हथियार से लैस होकर पहले वहां पहुंचे और उसको जगा कर ताबड़तोड़ गोलियों से भून दिया। इस पूरी वारदात का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है। जिसमें देखा जा सकता है कि किस तरह से दो अपराधी वहां पहुंचते हैं और सोते हुए मैनेजर को पहले जगाते हैं और फिर उस पर ताबड़तोड़ गोलियों की बौछार कर देते हैं। 2 साल पहले ही इसी मैनेजर पर रंगदारी के लिए गोलियों से हमला हुआ था। घटना के संदर्भ में एसपी राकेश कुमार दुबे ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज के आधार पर अपराधियों की छानबीन की जा रही है। जल्दी उनको गिरफ्तार कर लिया जाएगा।


Source: Navbharat Times May 30, 2021 12:56 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */