Bihar DElEd 2021: बिहार डीएलएड सत्र 2020-22 के लिए रजिस्ट्रेशन का एक और मौका, 13 जुलाई है लास्ट डेटBihar DElEd 2021 रजिस्ट्रेशन फॉर्म में सुधार करने का भी मौका दिया जाएगा। इसके लिए 14 जुलाई से 20 जुलाई 2021 तक विंडो ओपन की जाएगी। यदि रजिस्ट्रेशन करने के दौरान शुल्क का भुगतान नहीं किया गया है तो इस अवधि के दौरान शुल्क जमा किया जा सकता है।Bihar DElEd 2021: बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड (BSEB) ने डीएलएड प्रशिक्षण सत्र 2020-22 में नामांकित उम्मीदवारों के रजिस्ट्रेशन के लिए एक और अवसर प्रदान किया है। इस संबंध में बीएसईबी ने अपने ऑफिशियल ट्वीटर हैंडल से ट्वीट करके जानकारी साझा की है। जिसमें कहा गया है कि अतिरिक्त अवसर के तहत डीएलएड प्रशिक्षण कॉलेजों के प्रिंसिपल अब अपने संस्थान के उम्मीदवारों का रजिस्ट्रेशन 9 जुलाई, 2021 से कर सकेंगे। रजिस्ट्रेशन करने की आखिरी तारीख 13 जुलाई, 2021 है।बता दें कि उम्मीदवारों को उनके रजिस्ट्रेशन फॉर्म में सुधार करने का भी मौका दिया जाएगा। इसके लिए 14 जुलाई से 20 जुलाई, 2021 तक विंडो ओपन की जाएगी। यदि रजिस्ट्रेशन करने के दौरान शुल्क का भुगतान नहीं किया गया है तो इस अवधि के दौरान शुल्क जमा किया जा सकता है। बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड द्वारा डीएलएड प्रशिक्षण सत्र 2020-22 में नामांकित उम्मीदवारों के रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया 22 जून, 2021 से शुरू की गई थी। इससे पहले, रजिस्ट्रेशन करने की लास्ट डेट 5 जुलाई, 2021 थी। हालांकि, अब उम्मीदवारों को एक और मौका दिया गया है।उम्मीदवार ऐसे कर सकते हैं रजिस्ट्रेशनसत्र 2020-22 परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन करने से वंचित रह गए उम्मीदवारों को अपने संबंधित संस्थानों के प्रिंसिपल से रजिस्ट्रेशन फॉर्म प्राप्त करना होगा। उम्मीदवारों द्वारा फॉर्म भरने के बाद, संबंधित संस्थानों द्वारा उसका सत्यापन करने के बाद ऑनलाइन फॉर्म भर कर शुल्क जमा किया जाएगा। इसके बाद, रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया पूरी होगी।यहां से डाउनलोड कर सकेंगे रजिस्ट्रेशन फॉर्मरजिस्ट्रेशन फॉर्म डाउनलोड करने के लिए ऑफिशियल वेबसाइट, secondary.biharboardonline.com पर विजिट करें। इसके बाद, होमपेज पर उपलब्ध रजिस्ट्रेशन/एडमिट कार्ड लिंक पर क्लिक करें। अब आपको एक नए पेज पर लाया जाएगा। यहां परीक्षा 2022 के लिए प्रिंट रजिस्ट्रेशन फॉर्म लिंक पर क्लिक करें। अब फिर से एक नया टैब ओपन होगा। अब लॉगइन क्रेडेंशियल दर्ज करके रजिस्ट्रेशन फॉर्म डाउनलोड कर सकते हैं।शॉर्ट मे जानें सभी बड़ी खबरें और पायें ई-पेपर,ऑडियो न्यूज़,और अन्य सर्विस, डाउनलोड जागरण ऐप
Source: Dainik Jagran July 09, 2021 06:21 UTC