घनश्यामपुर थाना क्षेत्र स्थित मिश्रा दवा दुकान में हुई चोरी के मामले में पुलिस ने आरोपी को महज 10 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के पास से चोरी हुए 3050 रुपये भी बरामद किए हैं।. मिश्रा मेडिकल स्टोर में कार्यरत मुरारी कुमार राय ने पुलिस को बताया कि 1 तारीख की शाम वे नाश्ता करने दुकान से बाहर गए थे। लौटने पर उन्होंने देखा कि दुकान का गल्ला खुला हुआ था और उसमें रखे पैसे गायब थे।घटना की सूचना दुकान मालिक दीपक कुमार मिश्र को दी गई। दुकान में लगे सीसीटीवी फुटेज खंगालने पर एक व्यक्ति को गल्ले से पैसे निकालते देखा गया। स्थानीय लोगों ने फुटेज के आधार पर आरोपी की पहचान बलथी गांव निवासी रामबाबू देव के रूप में की।थानाध्यक्ष आलोक कुमार ने बताया कि आवेदन के आधार पर तुरंत प्राथमिकी दर्ज की गई। पुलिस ने छापेमारी कर भेजा थाना क्षेत्र के बलथी गांव निवासी रामबाबू देव को गिरफ्तार किया। उसके पास से चोरी के 3050 रुपये बरामद किए गए।थानाध्यक्ष ने यह भी बताया कि आरोपी रामबाबू देव के खिलाफ पहले भी चोरी के चार से अधिक मामले दर्ज हैं और वह जेल जा चुका है। पुलिस आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है।
Source: Dainik Bhaskar April 02, 2026 15:44 UTC