Bihar News: आप समझ लीजिए हम इनके साथ हैं...सुबह सुबह उपमुख्यमंत्री के आवास पहुंचे सीएम नीतीश, क्या कहने लगे जानिए.... - News Summed Up

Bihar News: आप समझ लीजिए हम इनके साथ हैं...सुबह सुबह उपमुख्यमंत्री के आवास पहुंचे सीएम नीतीश, क्या कहने लगे जानिए....


Bihar News: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार कड़ाके की ठंड में सुबह सुबह उपमुख्यमंत्री के आवास पर पहुंचे। सीएम नीतीश उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के पिता शकुनी चौधरी को जन्मदिन की शुभकामनाएं देने पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने शकुनी चौधरी को बधाई देते हुए उनसे बातें भी की। सीएम नीतीश ने सम्राट चौधरी की ओर इशारा कर कहा कि हम इनके साथ हैं। वहीं इस दौरान सीएम नीतीश ने दीप प्रज्वलित किए और गुबारे को हवाओं में भी उड़ाया।सम्राट चौधरी के पिता को शुभकामना देने पहुंचे सीएम नीतीशदरअसल, सम्राट चौधरी के पिता शकुनी चौधरी का 90वें जन्मदिन है। उनको जन्मदिन की शुभकामनाएं देने के लिए सीएम नीतीश उनके आवास पर पहुंचे। सीएम नीतीश का स्वागत उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने की। सम्राट चौधरी ने वीडियो साझा पर लिखा कि, "पूज्य पिताजी श्री शकुनी चौधरी जी के 90वें जन्मदिवस के अवसर पर माननीय मुख्यमंत्री श्री Nitish Kumar जी समेत वरिष्ठ नेतागण, कार्यकर्तागण और जनता-जनार्दन द्वारा शुभकामनाएँ प्राप्त..."।हम इनके साथ हैं...वहीं सीएम नीतीश मंत्री विजय चौधरी के साथ शकुनी चौधरी को जन्मदिन की शुभकामनाएं देने पहुंचे। जहां उन्होंने बुके देकर पहले शकुनी चौधरी को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी। फिर कहा कि, आज पता चला आपका जन्मदिन है बहुत अच्छा लगा। बधाई है...बहुत बहुत बधाई। उन्होंने शकुनी चौधरी से कहा कि अब आप यहीं रहिए। उन्होंने सम्राट चौधरी के ओर इशारा कर कहा कि देखिए ये कितना आगे बढ़ गया। हम इनके साथ हैं। इसलिए आप अब यहीं रहिए। दरअसल, सीएम नीतीश शकुनी चौधरी को पटना में ही रहने को कह रहे थे।शकुनी चौधरी का 90वां जन्मदिनवहीं इसके बाद विजय चौधरी ने भी शकुनी चौधरी को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी। इस दौरान मौके पर सीएम नीतीश, उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, मंत्री विजय चौधरी, बिहार विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष नंद किशोर यादव मौजूद रहे। बता दें कि सम्राट चौधरी के पिता शकुनी चौधरी आज अपना 90वां जन्मदिन मना रहे हैं।पटना से रंजन की रिपोर्ट


Source: NDTV January 04, 2026 13:01 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */