Bihar News: बिहार में महागठबंधन को करारा झटका, कांग्रेस-राजद के तीन विधायक भाजपा में शामिलBihar News: बिहार में कांग्रेस और राष्ट्रीय जनता दल के तीन विधायक मंगलवार को भाजपा में शामिल हो गए। सम्राट चौधरी ने उन्हें सदस्यता दिलाई।कांग्रेस-आरजेडी के विधायकों ने बदला पाला।एएनआई, पटना। Bihar News: बिहार में कांग्रेस और राष्ट्रीय जनता दल के तीन विधायक मंगलवार को भाजपा में शामिल हो गए। सम्राट चौधरी ने उन्हें सदस्यता दिलाई। कांग्रेस विधायक मुरारी प्रसाद गौतम, सिद्धार्थ सौरव और राजद विधायक संगीता कुमारी भाजपा में शामिल हो गई हैं।मुरारी प्रसाद महागठबंधन सरकार में मंत्री थे। वहीं, चेनारी विधानसभा से विधायक हैं। सिद्धार्थ विक्रम विधानसभा से विधायक हैं। राजद की विधायक संगीता कुमारी मोहनिया विधानसभा से आती हैं।छह विधायकों ने बदला पालाबिहार में विपक्षी गठबंधन के छह विधायक अब तक पाला बदल चुके हैं। राष्ट्रीय जनता दल के तीन विधायकों ने पहले ही पार्टी से किनारा कर लिया है। अब एक और विधायक ने साथ छोड़ दिया है। इनके अलावा कांग्रेस के दो विधायक भाजपा में शामिल हो गए। पार्टी के एक विधायक ने पहले ही बीजेपी का दामन थाम लिया था। विधायकों की सदस्या को लेकर विधानसभा सचिवायल ने आदेश जारी नहीं किया है।ये लोग लुटेरे- सम्राट चौधरी उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने तेजस्वी यादव पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि ये लोग लुटेरे हैं। पैसे के दम पर सरकार हथियाना चाहते है। सत्ता में बैठकर भ्रष्टाचार करते रहे और पैसे का खेल खेला है। इस मामले में सख्त कार्रवाई होगी। राजद विधायक पर रेड राज्य में कई हिस्से में प्रवर्तन निदेशायलय की रेड चल रही है। भोजपुर जिले के आरा में राजद विधायक किरन देवी से जुड़े परिसरों में छापेमारी की गई। किरन और उनके पति अरुण यादव लैंड फॉर जॉब स्कैम केस में ईडी की रडार पर हैं।
Source: Dainik Jagran February 27, 2024 11:02 UTC