राज्य में कोरोना के कहर से निपटने में सरकारी इंतजाम की मॉनिटरिंग कर रहे जनहित मामलों की सुनवाई करते हुए पटना हाईकोर्ट में गुरुवार को बिहार सरकार के क्राइसिस मैनेजमेंट ग्रुप और उसके कार्यों के विषय में विस्तृत जानकारी देने का निर्देश दिया था। आज यानी शुक्रवार को बिहार के मुख्य सचिव ने राज्य में कोरोना महामारी से निपटने के लिए की जा रही कार्रवाई का ब्यौरा कोर्ट में हलफनामा देकर पेश किया।
Source: Navbharat Times May 07, 2021 10:18 UTC