Bihar News : राज्यसभा जाने से पहले सीएम पहुंचे बिहटा, निर्माणाधीन एयरपोर्ट सहित एलिवेटेड पथ का किया निरीक्षण - News Summed Up

Bihar News : राज्यसभा जाने से पहले सीएम पहुंचे बिहटा, निर्माणाधीन एयरपोर्ट सहित एलिवेटेड पथ का किया निरीक्षण


मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भले राज्यसभा जाने वाले हैं, लेकिन इससे परे वह पटना में निर्माणाधीन कार्यों का लगातार जायजा लेते हुए दिखते रहते हैं। ऐसे में आज फिर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार बिहटा पहुंचे, जहां उन्होंने एयरपोर्ट का निरीक्षण किया। साथ ही उन्होंने बिहटा एयरपोर्ट परिसर में निर्माणाधीन कार्य के संबंध में भी जानकारी ली। साइट मैप के माध्यम से अधिकारियों ने रन-वे, यात्री सुविधायें, आवागमन हेतु पथ की कनेक्टिविटी तथा उपलब्ध कराये जाने वाली अन्य सुविधाओं के संबंध में जानकारी दी।विज्ञापनविज्ञापनमुख्यमंत्री नीतीश कुमार निरीक्षण करने के दौरान कहा कि निर्माण कार्य को निर्धारित समय सीमा के अंदर पूर्ण करें। उन्होंने आगे यह भी कहा कि सुरक्षा मानकों को ध्यान में रखते हुए निर्माण की गुणवता का भी ख्याल रखें। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने दानापुर-बिहटा एलिवेटेड पथ से बिहटा एयरपोर्ट को जोड़नेवाली निर्माणाधीन सड़क का भी जायजा लिया और कार्य को जल्द पूर्ण पूर्ण करने का निर्देश दिया। मुख्यमंत्री बिहटा स्थित भारतीय वायुसेना स्थल के परिसर स्थित रन-वे का भी निरीक्षण किया।मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि बिहटा एयरपोर्ट का निर्माण पूर्ण होने से बिहार में हवाई कनेक्टिविटी और बेहतर होगी। साथ ही यात्रियों को विश्वस्तरीय सुविधायें मिल सकेंगी। उन्होंने कहा कि जयप्रकाश नारायण अन्तर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा से बिहटा एयरपोर्ट तक कम से कम समय में पहुँचने के लिये दानापुर-बिहटा ऐलिवेटेड कॉरिडोर का निर्माण कराया जा रहा है। बिहटा एयरपोर्ट के निर्माण से और कनेक्टिविटी बढ़ेगी तथा पटना एयरपोर्ट पर पड़नेवाला भार भी कम होगा। उन्होंने कहा कि विकास के साथ-साथ रोजगार और कारोबार के अवसर भी बढ़ेंगे।निरीक्षण के दौरान जल संसाधन मंत्री विजय कुमार चौधरी, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव दीपक कुमार, पथ निर्माण विभाग के सचिव पंकज कुमार पाल, मुख्यमंत्री के सचिव कुमार रवि, मुख्यमंत्री के सचिव डॉ० चन्द्रशेखर सिंह, जिलाधिकारी डॉ० त्यागराजन एस०एम०, वरीय पुलिस अधीक्षक कार्तिकेय के० शर्मा सहित अन्य वरीय अधिकारी उपस्थित थे।


Source: NDTV April 04, 2026 15:09 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */