Bihar Weather Today: आज और कल बादल छाये रहेंगे, जानें कैसा रहेगा बिहार में मौसम का मिजाज - News Summed Up

Bihar Weather Today: आज और कल बादल छाये रहेंगे, जानें कैसा रहेगा बिहार में मौसम का मिजाज


पटना में रविवार को आंशिक बादल छाए रहने की संभावना है। इस कारण न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता हैबिहार में शनिवार और रविवार को बादल छाए रहने के आसार हैं। जिस कारण न्यूनतम तापमान में दो डिग्री सेल्सियस तक की बढ़ोतरी हो सकती है। इस कारण सुबह और शाम के ठंड में कमी आएगी, लेकिन बादल छंटते ही न्यूनतम तापमान में गिरावट आ आएगा। मौसम विभाग के अनुसार उत्तर प्रदेश और राजस्थान में साइक्लोनिक सर्कुलेशन बनने के कारण राज्य में बादल का प्रभाव रहेगा। शुक्रवार को राज्य के ज्यादातर शहरों के अधिकतम तापमान में गिरावट और न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी हुई। राज्य का अधिकतम तापमान 27.6 से 32.0 और न्यूनतम तापमान 11.3 से 20.8 डिग्री सेल्सियस के बीच रहा। बिहार का सबसे अधिक तापमान 32 डिग्री सेल्सियस मोतिहारी में और सबसे कम तापमान 11.3 डिग्री सेल्सियस किशनगंज में दर्ज किया गया।पटना में रविवार को भी आंशिक बादल छाए रहने की संभावना है। इस कारण न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। शुक्रवार को पटना के न्यूनतम तापमान में 1.4 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हुई।आज 21 फरवरी 2026 को बिहार के मौसम की स्थितियां कुछ इस प्रकार रहेंगी। आज अधिकतम तापमान 30 डिग्री और न्यूनतम तापमान 14 डिग्री के आसपास रहने का अनुमान लगाया गया है। सूर्योदय का वक्त 06:26 AM बजे है, जबकि सूर्यास्त शाम 05:49 PM बजे होने का अनुमान है। नमी का स्तर 24% माना जा रहा है वहीं वायुमंडलीय दबाव 1013 के स्तर पर है।इन दिनों मौसम का मिश्रित व्यवहार मानव स्वास्थ्य के लिए खतरनाक है। दिन में गर्मी लगती है तो रात में सर्दी। सोते हुए कंबल हेवी होने पर गर्मी लगती है और पंखा चलाने पर तबीयत खराब होने की संभवना रहती है। हालांकि मौसम विभाग का कहना है कि कुछ दिन सर्दी के प्रोटोकॉल का पालन जरूरी है क्योंकि ठंड पूरी तरह से गई नहीं है।


Source: NDTV February 21, 2026 11:19 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */