बिक्रमगंज में फर्जी जमीन बिक्री से 10 लाख की ठगी:चंद्रमोहन चौधरी | बिक्रमगंज, रोहतास 12 घंटे पहलेबिक्रमगंज के अवर निबंधन कार्यालय में फर्जी तरीके से भूमि बिक्री दिखाकर एक महिला से 10 लाख रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। इस संबंध में बुधवार को बिक्रमगंज थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई है।. फर्जी बिक्री का तरीकाकोचस थाना क्षेत्र की नीलम देवी (पति मनोज कुमार) ने शिकायत में बताया कि धनगाईं निवासी रवि कुमार ने धारूपुर की नंदनी कुमारी की जमीन बेचने का झांसा देकर उनसे पैसे लिए। आरोप है कि रवि कुमार ने नंदनी की जगह किसी अन्य महिला को खड़ा कर जमीन की बिक्री करवा दी।दाखिल-खारिज के दौरान खुला मामलानीलम देवी ने खरीदी गई जमीन का दाखिल-खारिज कराने के लिए आवेदन किया तो उसका आवेदन अस्वीकृत हो गया। जांच करने पर उन्हें पता चला कि नंदनी कुमारी ने अपनी जमीन बेची ही नहीं थी। महिला ने बताया कि उनके नाम पर 22 जनवरी 2024 को तेन्दुनी मौजा में 2.5 डिसमिल जमीन दस्तावेज संख्या 538 के तहत दर्ज कराई गई थी।10 लाख रुपये की ठगीनीलम देवी ने आरोप लगाया कि इस धोखाधड़ी में रवि कुमार, उनकी पत्नी और भूमि निबंधन कार्यालय के अधिकारी व कर्मचारी शामिल हैं। ठगी की गई राशि अलग-अलग खातों में ली गई थी।पुलिस कार्रवाईथानाध्यक्ष ललन कुमार ने बताया कि मामले में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है और जांच जारी है। दोषियों की पहचान कर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
Source: Dainik Bhaskar February 04, 2026 13:27 UTC