Boiler Blast Update: तमिलनाडु की एनएलसी इंडिया इकाई में बॉयलर धमाका, आठ घायल - News Summed Up

Boiler Blast Update: तमिलनाडु की एनएलसी इंडिया इकाई में बॉयलर धमाका, आठ घायल


चेन्नई, एजेंसियां। तमिलनाडु के कडलूर जिले में स्थित एनएलसी इंडिया लिमिटेड की पावर इकाई का एक बॉयलर गुरुवार शाम फट गया। इसमें वहां काम कर रहे दो संविदा कर्मचारी गंभीर रूप से झुलस गए, जबकि छह लोग मामूली रूप से घायल हुए हैं। उधर, महाराष्ट्र के नासिक में भी देर शाम एक दवा फैक्ट्री में आग लग गई। हालांकि, इसमें किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।खनन व ऊर्जा उत्पादन का काम करने वाली एनएलसी का पावर स्टेशन कडलूर के नेयवेली में है। एक अधिकारी ने बताया कि हादसा थर्मल पावर स्टेशन-2 की छठी इकाई में हुआ। दबाव के कारण बॉयलर में धमाका हो गया, जिसके कारण वहां काम कर रहे छह कर्मचारी व दो तकनीशियन झुलस गए।अधिकारी ने बताया कि बॉयलर की ऊंचाई 84 मीटर है और जब यह हादसा हुआ तब कर्मचारी व तकनीशियन 32 मीटर की ऊंचाई पर काम कर रहे थे।इस घटना के बाद बिजली उत्पादन प्रक्रिया रोक दी गई। यह संयंत्र 450 मेगावाट बिजली का उत्पादन करता है। घायलों को तत्काल कंपनी परिसर में स्थित अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद तिरुचिरापल्ली में इलाज के लिए भेज दिया गया। चिकित्साकर्मियों ने बताया कि दो कर्मचारियों की हालत गंभीर है, जबकि बाकी छह मामूली रूप से झुलसे हैं।भयानक विस्‍फोट के बाद लगी आगस्‍थानीय पुलिस और फायर ब्रिगेड की गाड़‍ियां भी मौके पर पहुंच गईं। इस भयानक विस्‍फोट के बाद लगी आग को बुझाने का काम चल रहा है। बताया जाता है कि इस घटना के बाद प्‍लांट में चल रहा काम अस्‍थायी तौर पर रोक दिया गया है।बता दें कि इससे पहले आंध्र प्रदेश के विशाखापट्टनम में एक प्लांट से जहरीली गैस लीक होने के चलते 11 लोगों की मौत हो गई है। राज्य सरकार की तरफ से मृतकों के परिजनों को 1-1 करोड़ रुपये की सहायता राशि देने का ऐलान किया गया है। दूसरी तरफ छत्तीसगढ़ के रायगढ़ में भी एक पेपर मिल में गैस लीक होने के चलते 7 लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इनमें से 3 की हालत गंभीर बताई जा रही है।Posted By: Sanjeev Tiwariडाउनलोड करें जागरण एप और न्यूज़ जगत की सभी खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस


Source: Dainik Jagran May 07, 2020 13:30 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */