Bokaro में रील के चक्कर में रेलवे तेल टैंकर पर चढ़े 7 युवक, 25 हजार वोल्ट का करंट लगने से एक की मौत, दूसरा झुलसा - News Summed Up

Bokaro में रील के चक्कर में रेलवे तेल टैंकर पर चढ़े 7 युवक, 25 हजार वोल्ट का करंट लगने से एक की मौत, दूसरा झुलसा


जागरण संवाददाता, बोकारो। bokaro reel death रील बनाने और सोशल मीडिया पर व्यू बटोरने के जुनून ने एक युवक की जान ले ली, जबकि उसका दोस्त गंभीर रूप से झुलस गया। रविवार शाम करीब चार बजे बोकारो रेलवे क्षेत्र के हंप यार्ड में सात दोस्तों का समूह वीडियो शूट करने पहुंचा था। ये सभी अपने घर से करीब दस किलोमीटर दूर प्रतिबंधित क्षेत्र में घुस गए और वहां खड़े रेलवे के खाली तेल टैंकर पर चढ़कर खतरनाक तरीके से शूटिंग करने लगे।बताया जा रहा है कि बारी को-ऑपरेटिव और सेक्टर-12 क्षेत्र के कई किशोर इन दिनों रील बनाने के चक्कर में इस तरह के जोखिम उठा रहे हैं और दिनभर इसी में लगे रहते हैं। घटना के प्रत्यक्षदर्शी आदित्य ने बताया कि इस दौरान सेक्टर-12 एफ निवासी अभिमन्यु चटर्जी ट्रैक्शन के हाई वोल्टेज तार के बेहद करीब पहुंच गया और अचानक करंट की चपेट में आ गया।अभिमन्यु को झुलसता देख उसे बचाने के प्रयास में बारी को-ऑपरेटिव निवासी कौशिक शर्मा भी आगे बढ़ा, लेकिन वह भी तेज करंट की चपेट में आ गया। हादसा इतना भयावह था कि कौशिक गंभीर रूप से झुलस गया और मौके पर ही उसकी मौत हो गई, जबकि अभिमन्यु बुरी तरह घायल हो गया।घटना के समय वहां मौजूद अन्य दोस्त—आदित्य राज (तारानगर, चास), सूयस कुमार सिंह, शिवराज सहाय, सक्षम कुमार और मो. नाफिस आलम—में अफरातफरी मच गई। घटना की सूचना मिलते ही रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) मौके पर पहुंचा और घायलों को तत्काल बोकारो जनरल अस्पताल भेजा गया। आरपीएफ द्वारा राहत कार्य किया गया। अस्पताल में चिकित्सकों ने कौशिक शर्मा को मृत घोषित कर दिया, जबकि अभिमन्यु चटर्जी का इलाज जारी है और उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।


Source: Dainik Jagran March 29, 2026 17:38 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */