Breast cancer cases increased by 13% in the country - News Summed Up

Breast cancer cases increased by 13% in the country


Hindi NewsNationalBreast Cancer Cases Increased By 13% In The Countryदेश में ब्रेस्ट कैंसर के मामले 13% बढ़े: बिहार-छत्तीसगढ़ में सबसे तेज बढ़ोतरी, ओवेरियन कैंसर ज्यादा खतरनाकनई दिल्ली 13 घंटे पहलेकॉपी लिंकमहिलाओ के स्वास्थ्य पर ब्रेस्ट कैंसर का संकट-। फाइल फोटोदेश में महिलाओं के स्वास्थ्य पर कैंसर का संकट गहराता जा रहा है। राज्यसभा में स्वास्थ्य राज्य मंत्री प्रतापराव जाधव ने बताया कि 2021 से 2025 के बीच में ब्रेस्ट कैंसर के नए मामलों और इससे होने वाली मौतों में करीब 13% की बड़ी बढ़ोतरी दर्ज की गई है।2025 में ब्रेस्ट कैंसर के नए अनुमानित मामलों का आंकड़ा 2.40 लाख के पार पहुंचने का अनुमान है, जो स्वास्थ्य व्यवस्था के लिए एक बड़ी चुनौती है। वहीं, ओवेरियन कैंसर सबसे अधिक खतरनाक साबित हो रहा है। इससे मृत्यु दर लगभग 61% है।सर्वाइकल कैंसर में मृत्यु दर 54% और ब्रेस्ट कैंसर में 43% है। यूपी, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, बंगाल व राजस्थान में सबसे ज्यादा कैंसर के केस हैं। वहीं, बिहार और छत्तीसगढ़ में कैंसर का ग्राफ सबसे तेजी से बढ़ा है। यहां नए मामलों में लगभग 21-22% और मौतों में करीब 20% की वृद्धि दर्ज की गई।केंद्रीय मंत्री ने बताया कि सरकार 30 वर्ष से अधिक आयु की महिलाओं की अनिवार्य स्क्रीनिंग पर जोर दे रही है, ताकि रोग का जल्द पता चल सके।


Source: Dainik Bhaskar February 07, 2026 14:39 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */