Hindi NewsLocalUttar pradeshRampurPeeplinayakDadhiyal Nagar Panchayat Action | Broken Bridge Repair After Dainik Bhaskar Newsदढ़ियाल में तीन साल से टूटी पुलिया पर लगा जाल: दैनिक भास्कर की खबर के बाद नगर पंचायत ने की कार्रवाईमोहम्मद फहीम | दढ़ियाल पीपली नायक(टांडा), रामपुर 1 दिन पहलेकॉपी लिंकदढ़ियाल में तीन साल से टूटी पुलिया पर लगा जाल।रामपु के नगर पंचायत दढ़ियाल के मोहल्ला बाजार में तीन साल से क्षतिग्रस्त पुलिया पर आखिरकार जाल लगा दिया गया है। दैनिक भास्कर में खबर प्रकाशित होने के बाद प्रशासन ने यह कार्रवाई की।स्थानीय निवासियों के अनुसार, पुलिया पर एक बड़ा गड्ढा बना हुआ था, जिससे आवागमन में भारी परेशानी होती थी। अक्सर मालवाहक और पारिवारिक वाहन इसमें फंस जाते थे, जिससे चालकों को निकालने में काफी मशक्कत करनी पड़ती थी।इस गड्ढे के कारण कई बाइक सवार दुर्घटनाग्रस्त भी हुए थे। यह मार्ग दढ़ियाल के वार्ड नंबर 14, 3 और 8 को जोड़ता है और पुलिस के आवागमन का भी मुख्य रास्ता है।स्थानीय लोगों ने बताया कि उन्होंने इस समस्या के समाधान के लिए जिलाधिकारी को पत्र लिखा था, जिसमें पुलिया पर जाल डलवाने की मांग की गई थी। वार्ड सदस्यों और नगर पंचायत अध्यक्ष सहित कई अधिकारी प्रतिदिन इस रास्ते से गुजरते थे, लेकिन समस्या का समाधान नहीं हो रहा था।दैनिक भास्कर ने सोमवार को इस खबर को प्रमुखता से प्रकाशित किया था। खबर प्रकाशित होने के बाद प्रशासन हरकत में आया और शनिवार को पुलिया पर जाल डलवा दिया गया।पुलिया पर जाल लगने के बाद स्थानीय लोगों ने राहत महसूस की है। मोहम्मद आजम ने बताया कि जो काम तीन साल से नहीं हो पाया था, वह दैनिक भास्कर की खबर के बाद छह दिनों में पूरा हो गया।.
Source: Dainik Bhaskar March 14, 2026 15:02 UTC