Hindi NewsLocalUttar pradeshBadaunSharahbarouliaBudayun Badhal Rasta Construction Start Soon After Dainik Bhaskar Newsदैनिक भास्कर की खबर का असर: बदायूं में 2 साल से बदहाल रास्ते का प्रस्ताव पास, जल्द शुरू होगा निर्माण कार्यअवधेश कुमार | शरह बरौलिया(बिसौली), बदायूं 7 घंटे पहलेकॉपी लिंकसड़क पर भरा पानी।बदायूं के विकासखंड बिसौली के गांव दम्मीनगर के मजरा पीपरी रघुनाथपुर में पिछले लगभग दो वर्षों से एक आम रास्ता कीचड़ और गंदगी से भरा हुआ था। इस बदहाल रास्ते की खबर दैनिक भास्कर ने दो बार प्रमुखता से प्रकाशित की थी।ग्रामीणों के लिए यह रास्ता बेहद महत्वपूर्ण था, क्योंकि यह कस्बा उघैती तक जाने का मुख्य मार्ग है। कोट, स्वरूपपुर, जसरथपुर, पालिया, ऐपुरा, अन्ताईपुर और विकासखंड बिसौली से आने वाले सैकड़ों राहगीर प्रतिदिन इसी रास्ते से गुजरते थे। पहले भी कई राहगीर इस रास्ते पर हादसों का शिकार हो चुके थे।दैनिक भास्कर की खबरों का असर हुआ और मंगलवार, 24 मार्च को ग्राम प्रधान ने घोषणा की कि इस रास्ते के निर्माण का प्रस्ताव पारित हो गया है। उन्होंने बताया कि एक-दो दिन में इस पर कार्य शुरू कर दिया जाएगा। यह सूचना सुनकर ग्रामीणों में काफी प्रसन्नता देखी गई।यह रास्ता प्राथमिक विद्यालय दम्मीनगर के मुख्य द्वार से होकर गुजरता है, जिससे विद्यालय आने वाले छोटे बच्चों को भी प्रतिदिन गंदगी और कीचड़ का सामना करना पड़ता था। ग्रामीणों ने दैनिक भास्कर के संवाददाता को बताया कि उनकी समस्या को गंभीरता से लिया गया।इस पहल में गांव के प्रेम सिंह शाक्य, श्रीपाल शाक्य, नारजजी महीपाल शाक्य, हंसराज शाक्य, श्रीदेव शाक्य, पप्पू शाक्य, लक्ष्मण शाक्य और श्रीनिवास शाक्य जैसे कई ग्रामीणों ने सक्रिय भूमिका निभाई।.
Source: Dainik Bhaskar March 24, 2026 05:19 UTC