Budget: 1 फरवरी 2026 को पेश किया जाएगा बजट, लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने किया कंफर्म - News Summed Up

Budget: 1 फरवरी 2026 को पेश किया जाएगा बजट, लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने किया कंफर्म


संक्षेप: Union Budget 2026 Date: देश के संसदीय इतिहास में पहली बार हो रहा है कि बजट (Budget 2026) रविवार को पेश किया जाएगा। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने आज सोमवार को इसकी जानकारी दी।Union Budget 2026 Date: देश के संसदीय इतिहास में पहली बार हो रहा है कि बजट (Budget 2026) रविवार को पेश किया जाएगा। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने आज सोमवार को इसकी जानकारी दी। टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के अनुसार ओम बिरला ने कहा कि बजट 2026, रविवार 1 फरवरी को प्रस्तुत किया जाएगा। बता दें, यह आठवीं बार होगा जब केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण भारत सरकार का बजट पेश करेंगी।प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨28 जनवरी से 2 अप्रैल तक चलेगा बजट सत्र केंद्रीय संसदीय मंत्री किरण रिजीजू ने बीते हफ्ते बजट सत्र 2026 की तारीखों का ऐलान किया था। केंद्रीय वित्त मंत्री बताया था कि यह सेशन दो सत्रों में आयोजित किया जाएगा। बजट सत्र 28 जनवरी से 2 अप्रैल के बीच संचालित किया जाएगा। उन्होंने बताया कि सरकार के इस एजेंडा पर राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू ने भी अपने मंजूरी दे दी है।मंजूर हुए शेड्यूल के अनुसार 28 जनवरी 2026 से 13 मार्च 2026 तक बजट सत्र का पहला चरण संचालित किया जाएगा। वहीं, 9 मार्च 2026 से 2 अप्रैल 2026 तक दूसरा चरण आयोजित किया जाएगा। बता दें, सबसे पहले राष्ट्रपति की तरफ से संयुक्त सत्र को संबोधित किया जाएगा।आम-आदमी को फिर मिलेगी टैक्स में राहत? पिछली बार आम-आदमी को सरकार ने बड़ी राहत दी थी। तब सरकार की तरफ से 12 लाख रुपये तक की आय को टैक्स मुक्त कर दिया गया था। इसके साथ ही 75000 रुपये का स्टैंडर्ड डिडक्शन मिला था। हालांकि, यह छूट न्यू टैक्स रिजीम के तहत मिला है। अब देखना है कि इस बार बजट के पिटारे से क्या कुछ निकलता है। क्या मीडिल क्लास कोई और तोहफा मोदी सरकार देगी? यह एक बड़ा सवाल है। जिसका जवाब अब 1 फरवरी को ही मिलेगा।


Source: NDTV January 12, 2026 13:46 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */