जैसा कि आप जानते हैं कि हर साल 1 फरवरी को राष्ट्र का वित्तीय बजट पेश किया जाता है। हर बार की तरह इस बार भी 1 फरवरी को बजट पेश किया गया और इस बार भी निर्मला सीतारमण ने इस बार का बजट पेश किया। इस बजट में उन्होंने पूरा विश्लेषण दिया कि किन-किन चीजों में महंगाई बढ़ी या साथ ही किन किन चीजों में महंगाई कम हुई है।उन्होंने बताया कि सिगरेट पर लगने वाले कस्टम ड्यूटी बढ़ाई गई है। साथ ही किचन इलेक्ट्रॉनिक्स वाली चिमनी पर भी कस्टम ड्यूटी को बढ़ा दिया गया है। यह कस्टम ड्यूटी जहां 7.5 प्रतिशत थी, वहीं यह बढ़कर 15% कर दी गई है।वही बात करें। गोल्ड बार की तो गोल्ड बार से भी बनने वाले वस्तुओं पर कस्टम ड्यूटी बढ़ा दी गई है साथ ही कपड़ों और कृषि से संबंधित वस्तुओं पर कस्टम ड्यूटी कम की गई है. साथ ही जो हीरे लैब में बनते हैं उनके इस्तेमाल में होने वाले बीजों पर भी बुनियादी सीमा शुल्क सरकार द्वारा कम की जाएगी। वही बात करें फोन में मेकिंग में लगने वाले इनपुट की तो इसके आयात में भी कस्टम ड्यूटी कम कर दी जाएगी।साथ ही फोन बनाने के लिए कई ऐसे चीजों का इस्तेमाल किया जाता है जिसे बाहर से आयात किया जाता है। वही कैमरे में भी लैंसेज और कई ऐसे पार्ट्स है जिसके लिए भारत को आयात करना पड़ता है। इन सभी में कस्टम ड्यूटी इस कम करने का फैसला लिया गया है।
Source: Dainik Bhaskar June 17, 2023 10:11 UTC