Hindi NewsLocalBiharPatnaBudget Provides Adequate Funds For 9.4 Million Poor Families94 लाख गरीब परिवारों के लिए बजट में उचित धनराशिपटना 20 घंटे पहलेकॉपी लिंकविपक्ष के सदस्यों ने बजट को नाकाफी बतायासंसदीय कार्य मंत्री विजय कुमार चौधरी ने कहा कि चिह्नित 94 लाख गरीब परिवारों के लिए बजट 2026-27 में उचित धनराशि की व्यवस्था की गई है। सभी गरीब परिवारों की आय बढ़ाने के लिए रोजगार देने पर काम शुरू है। मुख्यमंत्री लघु उद्यमी योजना और मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना से हर परिवार को जोड़ने लक्ष्य है। वे विधानसभा में बजट पर शुरू सामान्य विमर्श के दौरान बोल रहे थे। विधानसभा में 4 घंटे का सामान्य विमर्श शुरू हुआ।विपक्षी सदस्यों ने बजट को नाकाफी बताया। विमर्श में सत्तापक्ष और विपक्ष के 15 सदस्य शामिल हुए। शुक्रवार को 2 घंटे की बहस हुई। अब सोमवार को 2 घंटे की बहस में सरकार जवाब भी देगी। विमर्श में रजनीश कुमार, वशिष्ठ सिंह, बैद्यनाथ प्रसाद, संदीप सौरभ, सतीश सिंह यादव, अजय कुमार, आईपी गुप्ता, शुभानंद मुकेश, अख्तरुल ईमान, संजय सिंह, दीपा कुमारी, रूहेल रंजन, माधव आनंद, उपेन्द्र प्रसाद और बाबूलाल शौर्य शामिल हुए।विमर्श में सत्तापक्ष ने बजट की सराहना की तो विपक्षी सदस्य कमियां निकालते नजर आए। सत्तापक्ष के सदस्यों ने कहा कि कि दो दशक पहले जिनकी सरकार थी, आज उससे कई गुना अधिक बजट हो गया है। पहले चरवाहा विद्यालय खोले जाते थे, अब युवाओं का कौशल विकास हो रहा है। पूर्ववर्ती सरकार खर्च करने के बाद लेखानुदान लाया करती थी। एनडीए सरकार ने एक साल के खर्च के लिए पूर्णरूपेण बजट लाना शुरू किया।वहीं, विपक्षी सदस्यों ने कहा कि प्रति व्यक्ति आय के मामले में बिहार आज भी निचले पायदान पर है। सीमांचल के जिलों में प्रति व्यक्ति आय और कम है। महिलाओं को चुनाव में जीत के लिए 10-10 हजार दिए गए, पर अब दो लाख रुपए देने की व्यवस्था बजट में नहीं है।
Source: Dainik Bhaskar February 07, 2026 11:35 UTC