सीबीआई ने कहा कि कुमार द्वारा भ्रष्टाचार निरोधक अधिनियम और आईपीसी के तहत प्रथम दृष्टया अपराध किए जाने का मामला बनता है. जांच एजेंसी ने यह भी दावा किया कि सारदा, रोज वैली और टॉवर ग्रुप जैसी कंपनियों ने तृणमूल कांग्रेस को चंदे के तौर पर बड़ी रकम दी है. इससे पहले केंद्रीय गृहमंत्रालय ने कोलकाता पुलिस कमिश्नर राजीव कुमार के खिलाफ अनुशासन की कार्रवाई का नोटिस जारी किया था. Mamata Banerjee vs CBI: कोलकाता पुलिस कमिश्नर को सीएम के साथ धरने पर बैठना पड़ा भारी, गृह मंत्रालय ने दिए कार्रवाई के आदेशपश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता में जारी सीबीआई बनाम ममता सरकार मामले में सुप्रीम कोर्ट ने कमिश्नर राजीव कुमार को सीबीआई के समक्ष पेश होने को कहा. हालांकि, कोर्ट ने राजीव कुमार की गिरफ्तारी से साफ इनकार कर दिया था.
Source: NDTV February 05, 2019 22:52 UTC