CDSCO ने संस्थानों को दी हरी झंडी, कोविड-19 रोगियों पर प्लाज्मा थैरेपी की दी मंजूरी - News Summed Up

CDSCO ने संस्थानों को दी हरी झंडी, कोविड-19 रोगियों पर प्लाज्मा थैरेपी की दी मंजूरी


CDSCO ने संस्थानों को दी हरी झंडी, कोविड-19 रोगियों पर प्लाज्मा थैरेपी की दी मंजूरीनई दिल्ली, एएनआइ। भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (ICMR) के प्रोटोकॉल के तहत सेंट्रल ड्रग्स स्टैंडर्ड कंट्रोल ऑर्गेनाइजेशन (CDSCO) ने कोरोना वायरस के मरीजों का ​​प्लाज्मा थैरेपी के क्लिनिकल ट्रायल में रुचि दिखाने वाले संस्थानों को हरी झंडी दे दी है। आईसीएमआर ने इस क्लिनिकल ट्रायल में शामिल होने के लिए विभिन्न संस्थाओं को न्योता दिया था।कोविड-19 रोगियों में कान्वलेसन्ट प्लाज्मा (Convalescent Plasma) के क्लिनिकल ट्रायल के बारे में एक नोटिस में सीडीएससीओ ने बताया कि आईसीएमआर ने सेंट्रल ड्रग्स स्टैंडर्ड कंट्रोल ऑर्गेनाइजेशन को उन सभी संस्थानों की सूची दी है, जिन्होंने ट्रायल के संचालन में रुचि दिखाई है।बता दें कि अगर इसका क्लिनिकल ट्रायल सफल होता है तो कोरोना से ठीक हो चुके मरीजों के रक्त प्लाज्मा से कोरोवा वायरस से पीड़ित अन्य मरीजों का उपचार किया जा सकेगा। संक्रमण से उबर चुके मरीजों के खून को नए मरीज के खून में डालकर शरीर में मौजूद वायरस को खत्म किया जाता है।आइसीएमआर ने महामारी के अध्ययन और निगरानी के लिए हॉटस्पॉट क्षेत्रों में रैपिड एंटीबॉडी परीक्षण का उपयोग करने की खातिर प्रोटोकॉल का संशोधन किया। शीर्ष चिकित्सा अनुसंधान निकाय ने सभी राज्यों को तेजी से एंटीबॉडी परीक्षणों का उपयोग करते हुए महत्वपूर्ण तथ्यों को समझने के लिए कहा है।हाल ही में भारत को चीन से लगभग पांच लाख रैपिड एंटीबॉडी परीक्षण किट प्राप्त हुआ है। इन किटों का उपयोग किसी विशेष क्षेत्र या हॉटस्पॉट में कोरोना की प्रवृत्ति देखने या निगरानी के लिए किया जाएगा।केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार भारत के कुल कोरोना वायरस के संक्रमित लोगों की संख्या बढ़कर 13,835 हो गई है, जिसमें 1767 को छुट्टी दे दी गई है। वहां देशभर में 452 लोगों की मौत हुई है।Posted By: Manish Pandeyडाउनलोड करें जागरण एप और न्यूज़ जगत की सभी खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस


Source: Dainik Jagran April 18, 2020 02:15 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */