CG विधानसभा का मानसून सत्र शुरू: मार्च से जुलाई के बीच दिवंगत हुए पूर्व सांसदों-विधायकों को श्रद्धांजलि दे रहा है सदन, पहले ही दिन प्रश्नकाल नहीं हुआ - News Summed Up

CG विधानसभा का मानसून सत्र शुरू: मार्च से जुलाई के बीच दिवंगत हुए पूर्व सांसदों-विधायकों को श्रद्धांजलि दे रहा है सदन, पहले ही दिन प्रश्नकाल नहीं हुआ


Hindi NewsLocalChhattisgarhRaipurMonsoon Session Of CG Assembly Begins;The House Is Paying Tribute To The Former MPs MLAs Who Died Between March And July, There Was No Question Hour On The Very First DayCG विधानसभा का मानसून सत्र शुरू: मार्च से जुलाई के बीच दिवंगत हुए पूर्व सांसदों-विधायकों को श्रद्धांजलि दे रहा है सदन, पहले ही दिन प्रश्नकाल नहीं हुआरायपुर 2 घंटे पहलेकॉपी लिंकपिछले सत्र की तुलना में इस सत्र में कोविड संक्रमण को ध्यान में रखते हुए कड़ाई बरती जा रही है।छत्तीसगढ़ विधानसभा का मानसून सत्र आज से शुरू हो गया। सत्र के पहले दिन सदन उन पूर्व सांसदों और विधायकों को श्रद्धांजलि दे रहा है, जिनका निधन मार्च से जुलाई के बीच हो गया। इसकी वजह से सदन के पहले ही दिन प्रश्नकाल नहीं हो पाया। इसमें आज मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, वन मंत्री मोहम्मद अकबर और लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी मंत्री गुरु रुद्र कुमार को जवाब देना था।विधानसभा में भाग लेने पहुंचे मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और विधानसभा अध्यक्ष डॉ. चरणदास महंत।आज सुबह 11 बजे राष्ट्रगान के साथ सत्र की शुरुआत हुई। इसके बाद विधानसभा अध्यक्ष ने मानसून सत्र में सभी का स्वागत करते हुए 9 नेताओं के निधन का उल्लेख किया। उन्होंने बताया, पूर्व विधायक गुलाब सिंह, सोमप्रकाश गिरी, बालाराम वर्मा, पूर्व सांसद करुणा शुक्ला, विधानसभा के पूर्व उपाध्यक्ष बद्रीधर दीवान, पूर्व मंत्री डॉ. शक्राजीत नायक, पूर्व सांसद रामाधार कश्यप, खेलनराम जांगड़े और पूर्व विधायक बलराम सिंह बैस का बीते दिनों निधन हो गया है। उसके बाद सत्ता पक्ष और विपक्ष के विधायकों ने एक-एक कर दिवंगत नेताओं के संस्मरणों से समाज और राजनीति में उनके योगदान को याद किया। उनको श्रद्धांजलि दी। श्रद्धांजलि का यह क्रम अब भी जारी है। श्रद्धांजलि के लंबा चलने की वजह से कार्यवाही की शुरुआत के पहले घंटे यानी 12 बजे तक के लिए निर्धारित प्रश्नकाल नहीं हो पाया।कार्यमंत्रणा समिति की बैठक में हुई सर्वदलीय चर्चासत्र शुरू होने से पहले विधानसभा के समिति कक्ष में कार्य मंत्रणा समिति की बैठक हुई। विधानसभा अध्यक्ष डॉ. चरणदास महंत ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, संसदीय कार्य मंत्री रविंद्र चौबे, नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक सहित पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह, विधायक सत्यनारायण शर्मा, बृजमोहन अग्रवाल के साथ कार्यवाही संचालन और विषयों पर चर्चा की।विधानसभा में प्रवेश से पहले ऑक्सीमीटर से ऑक्सीजन लेवल की भी जांच की गई।प्रवेश से पहले हुई स्क्रीनिंगविधानसभा में प्रवेश से पहले विधायकों की स्क्रीनिंग की गई। मुख्य द्वार पर ही तापमान लिया गया, हाथों को सेनिटाइज कराने के बाद ही भीतर प्रवेश दिया गया। विधानसभा अध्यक्ष ने इस बार वैक्सीन नहीं लगवाने वाले किसी भी व्यक्ति को प्रवेश नहीं देने का फैसला किया था। विधानसभा की ओर से बताया गया, 13 मंत्रियों में से 10 ने वैक्सीन के दोनों डोज जबकि तीन मंत्रियों ने एक-एक डोज लगवा लिया है। इसी तरह विधायकों में 54 ने दोनो डोज जबकि 19 विधायक वैक्सीन का एक डोज लगवा चुके हैं। एक विधायक ने कोरोना संक्रमित होने की वजह से वैक्सीन नहीं लिया है।पांच दिन के सत्र में 717 सवालविधानसभा का यह मानसून सत्र 30 जुलाई तक के लिए प्रस्तावित है। इसमें सरकार अनुपूरक बजट के अलावा चार विधेयकों को भी पारित कराने की तैयारी में है। इन पांच दिनों के सत्र के लिए विधायकों ने 717 सवाल लगाए हैं। इसमें 375 तारांकित तथा 342 अतारांकित प्रश्न हैं।


Source: Dainik Bhaskar July 26, 2021 00:00 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */