CISCE 10वीं-12वीं रिजल्ट आज: इस साल 10वीं-12वीं की आंसर-शीट की नहीं होगी री-चैकिंग, परीक्षा रद्द होने के चलते बोर्ड ने किया फैसला - News Summed Up

CISCE 10वीं-12वीं रिजल्ट आज: इस साल 10वीं-12वीं की आंसर-शीट की नहीं होगी री-चैकिंग, परीक्षा रद्द होने के चलते बोर्ड ने किया फैसला


Hindi NewsCareerCISCE Board 2021 Result Latest Updates| This Year There Will Be No Re checking Of 10th 12th Answer Sheets, Board Has Decided Due To Cancellation Of ExaminationCISCE 10वीं-12वीं रिजल्ट आज: इस साल 10वीं-12वीं की आंसर-शीट की नहीं होगी री-चैकिंग, परीक्षा रद्द होने के चलते बोर्ड ने किया फैसला8 घंटे पहलेकॉपी लिंककाउंसिल फॉर इंडियन स्कूल सर्टिफकेट एग्जामिनेशन (CISCE) ने 10वीं-12वीं बोर्ड का रिजल्ट जारी करने के लिए तारीख तय कर ली है। इसके मुताबिक 10वीं-12वीं का रिजल्ट आज दोपहर 3 बजे जारी करेगी। रिजल्ट की तारीख जारी करने के साथ ही बोर्ड ने यह भी बताया कि इस बार 10वीं और 12वीं की कॉपियों की री-चैकिंग की अनुमति नहीं दी जाएगी।इस साल नहीं होगी री- चैकिंग प्रोसेसइस बारे में जारी एक नोटिफिकेशन में बोर्ड ने कहा कि, "साल 2021 में 10वीं-12वीं की आंसर-शीट की रीचैकिंग प्रोसेस लागू नहीं होगी, क्योंकि इस साल परीक्षाएं आयोजित नहीं हुई हैं। दरअसल, काउंसिल ने इस साल कोरोना महामारी की दूसरी लहर के चलते 10वीं-12वीं की परीक्षाएं रद्द कर दी थी। ऐसे में परीक्षा ना होने की स्थिति में काउंसिल ने आंसर स्क्रिप्ट्स की री-चैकिंग नहीं करने का फैसला किया है।कैलकुलेशन करेक्शन के लिए स्कूलों से करें संपर्कCISCE ने यह भी जानकारी दी कि स्टूडेंट कैलकुलेशन करेक्शन के लिए लिखित रूप में स्कूलों से अनुरोध कर सकते हैं। जिसके बाद स्कूल के प्रमुख इन अनुरोधों को समीक्षा के लिए परिषद को भेज सकते हैं। हालांकि, स्टूडेंट्स द्वारा अनुरोध में दिए गए तर्कों से संतुष्ट होने पर ही स्कूल अपनी टिप्पणियों के साथ इसे काउंसिल को फॉरवर्ड कर सकेगा।SMS के जरिए देख सकेंगे रिजल्टस्टूडेंटस SMS के जरिए भी अपना 10वीं-12वीं का रिजल्ट चेक कर सकेंगे। इसके लिए स्टूडेंट्स को अपने मोबाइल फोन पर अपनी क्लास- 10वीं/12वीं (सात डिजिट वाली यूनिक आईडी) के साथ लिखकर 09248082883 पर मैसेज भेजना होगा। ज्यादा जानकारी के लिए ऑफिशियल नोटिफिकेशन देख सकते हैं।वेबसाइट पर ऐसे चेक करें रिजल्ट


Source: Dainik Bhaskar July 24, 2021 08:00 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */