CM हाउस बना धरनों का नया हॉटस्पॉट: कैप्टन अमरिंदर सिंह के सिसवां फार्म हाउस का अब किसान जत्थेबंदियां करेंगी घेराव, 'आप' करेगी समर्थन - News Summed Up

CM हाउस बना धरनों का नया हॉटस्पॉट: कैप्टन अमरिंदर सिंह के सिसवां फार्म हाउस का अब किसान जत्थेबंदियां करेंगी घेराव, 'आप' करेगी समर्थन


Hindi NewsLocalChandigarhFarmers Will Now Gherao On Punjab CM's Siswan Farm House For Their Demands On 6th JulyCM हाउस बना धरनों का नया हॉटस्पॉट: कैप्टन अमरिंदर सिंह के सिसवां फार्म हाउस का अब किसान जत्थेबंदियां करेंगी घेराव, 'आप' करेगी समर्थनचंडीगढ़ 4 घंटे पहलेकॉपी लिंकAAP के सांसद भगवंत मान ने कहा कि बिजली समझौतों को लेकर आज तक कैप्टन बादलों को क्यों बचाते रहे। (फाइल फोटो)भगवंत मान ने कहा- कैप्टन बादलों के गलत बिजली समझौते को तुरंत रद्द करने की कार्रवाई करेंपहली कैबिनेट मीटिंग में समझौते रद्द करने का ऐलान करने वाले कैप्टन अभी भी समीक्षा को लेकर कर रहे हैं ढोंगपंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह का सिसवां फार्म हाउस धरनों का नया हॉटस्पॉट बन गया है, क्योंकि इन दिनों राजनीतिक दलों में अपनी मांगें मनवाने के लिए CM हाउस का घेराव करने की होड़ मची हुई है। पिछले सप्ताह में ETT टीचरों ने फार्म हाउस के सामने नारेबाजी की थी। उससे पहले अकाली-बसपा कार्यकर्ताओं ने वहां पहुंचने की कोशिश की थी। शनिवार को आम आदमी पार्टी के वर्करों ने फार्म हाउस पर बिजली को लेकर धरना दिया था।अब किसान जत्थेबंदियां कृषि कानूनों के विरोध में कैप्टन के फार्म हाउस का घेराव करेंगी। इसके लिए 6 जुलाई की तारीख तय की गई है। जानकारी देते हुए 'आप' सांसद भगवंत मान ने कहा कि आम आदमी पार्टी हमेशा ही आम लोगों, किसानों, मज़दूरों, दलितों और व्यापारियों के हक की आवाज बुलंद करती रही है और किसानों के संघर्ष में भी उनके साथ डट कर खड़ी है। वे किसान जत्थेबंदियों के हितैषी रहे हैं और वे 6 जुलाई को भी किसानों का समर्थन करेंगे और उनके विराेध प्रदर्शन में पार्टी के बैनर के बगैर शामिल होंगे।चंडीगढ़ से जारी बयान में आम आदमी पार्टी के सूबा प्रधान और संगरूर से सांसद भगवंत मान ने कहा है कि कैप्टन अमरिंदर सिंह साढ़े 4 साल बाद बिजली समझौताें को प्रदेश में पैदा हुए बिजली संकट का सबसे बड़ा कारण बता रहे हैं, जबकि सरकार बनने के बाद से अब तक चुप रहकर बादलों को बचाने का प्रयास कर रहे थे। मान ने कहा कि चुनाव से पहले हाथ में श्री गुटका साहिब पकड़ कर कैप्टन अमरिंदर सिंह ने दावा किया था कि वह इन बिजली समझौतों को कैबिनेट की पहली मीटिंग में ही रद्द कर देंगे। लेकिन आज तक ऐसा नहीं हुआ है। हाल ही में हुई कैबिनेट मीटिंग में भी इस पर विचार करने की बात कहकर मामला टाल दिया, जिससे अंदाला लगाया जा सकता है कि वे ढोंग कर रहे हैं।कैप्टन आज तक क्यों बचाते रहे बादलों कोभगवंत मान ने कहा कि कैप्टन अमरिंदर सिंह इस बात को स्पष्ट करें कि वे अब तक बादलों को क्यों बचा रहे थे, अगर वे बिजली समझौतों को गलत मानते हैं। वास्तव में बादल और कैप्टन परिवार मिले हुए हैं और मिलकर पंजाब के लोगों का शोषण कर रहे हैं।भरपाई कौन करेगामान ने पूछा कि गलत बिजली समझौतों की वजह से पंजाब के 20000 करोड़ रुपए के नुकसान की भरपाई कौन करेगा। इन गलत समझौतों की वजह से बिजली की किल्लत के कारण किसानों को हुए नुकसान, बंद हुए उद्योगों और आम लोगों को आई दिक्कतों के लिए कौन जिम्मेदार होगा। कैप्टन की ओर से किया गया ऐलान 2022 के चुनाव में अपनी साख बचाने का एक यत्न मात्र है, जिस को पंजाब के लोग भली-भांति जानते हैं।


Source: Dainik Bhaskar July 04, 2021 09:45 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */