CM Yogi in Noida: नोएडा में गरजे सीएम योगी आदित्यनाथ, बोले- 'माफिया भी हो गए ठंडे' - News Summed Up

CM Yogi in Noida: नोएडा में गरजे सीएम योगी आदित्यनाथ, बोले- 'माफिया भी हो गए ठंडे'


CM Yogi in Noida: नोएडा में गरजे सीएम योगी आदित्यनाथ, बोले- 'माफिया भी हो गए ठंडे'CM Yogi in Noida: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ रविवार को Noida पहुंचे। सीएम ने यहां कई कार्यक्रमों में हिस्सा भी लिया। इसके साथ ही नोएडा और ग्रेटर नोएडा विकास प्राधिकरण की 1718.66 करोड़ की परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया। इस दौरान सीएम योगी ने जनसभा को संबोधित करते हुए यूपी में हुए विकास कार्यों के बारे में भी बताया।'प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व देश तेजी से आगे बढ़ रहा है' : सीएम योगी आदित्यनाथअपने संबोधन में सीएम योगी आदित्यनाथ ने पहले और वर्तमान स्थिति में आए बदलावों को लेकर कहा, “प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व देश तेजी से आगे बढ़ रहा है। इन्हीं उपलब्धियों के दम पर 2024 में भी भाजपा की सरकार बनेगी। पहले लोग नोएडा आने में संकोच करते थे। यहां के बजाय लोग दिल्ली में रहना पसंद करते थे, क्योंकि यहां व्यवस्था अच्छी नहीं थी, लेकिन आज कानून व्यवस्था बेहतर होने से लोग नोएडा में निवेश के लिए विदेश से आना चाहते हैं। पिछले 6 साल में स्थिति काफी बदली है। मौसम के बदलाव का जिक्र करते हुए सीएम बोले- 'जैसे यहां माफिया ठंडे हो गए, वैसे ही मौसम भी ठंडा हो गया है।'कांग्रेस पर साधा निशानासीएम योगी ने इस दौरान उन्होंने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा, 'कांग्रेस ने इमरजेंसी लगाकर लोकतंत्र की हत्या की थी। आज जेपी और लोहिया के नाम पर राजनीति करने वाले लोग कांग्रेस के साथ मिलकर लोकतंत्र को बचाने की बात कह रहे हैं, जबकि जेपी और लोहिया ने लोकतंत्र को बचाने के लिए कांग्रेस से लड़ाई थी।'


Source: Dainik Jagran June 25, 2023 11:02 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */