COVID-19: WHO ने जारी की गाइडलाइन, बताया नई लहर से बचने के लिए क्‍या खाएं और क्‍या नहीं - News Summed Up

COVID-19: WHO ने जारी की गाइडलाइन, बताया नई लहर से बचने के लिए क्‍या खाएं और क्‍या नहीं


​नमक का सेवन सीमित करें जरूरत से ज्यादा नमक का सेवन करने वाले लोग जल्दी बीमार पड़ते हैं। ऐसे में इस वक्त नमक का सेवन दिन में 5 ग्राम तक सीमित करें तो बेहतर होगा। डाइट में अनसैचुरेटिड फैट शामिल करें। यह एवेकैडो, मछली, जैतून का तेल, कैनोला, फैटी मांस, नारियल, पनीर घी और क्रीम में पाए जाते है।​पानी का सेवन बढ़ाएं, चीनी कम खाएं- विश्व स्वास्थ्य संगठन ने लोगों को हर दिन 8-10 गिलास पानी पीने के लिए कहा है। इससे शरीर में पानी की कमी नहीं होगी और शरीर का तापमान भी नियंत्रित रहेगा। वहीं ड्रिंक्स में चीनी के सेवन से जितना बच सकते हैं बचें। खासतौर से पैक्ड फलों और सब्जियों का इस्तेमाल करते समय लेबल पर चीनी और नमक की मात्रा जरूर पढ़ लें।​खाना चाहिए नॉन-वेज नॉन-वेज खाद्य पदार्थ आपको स्ट्रांग बनाएंगे। दी गई गाइडलाइन के अनुसार, लाल मांस सप्ताह में एक या दो बार खाया जा सकता है। वहीं मछली, अंडे और दूध के साथ 160 ग्राम मांस और बीन्स से प्राप्त खाद्य पदार्थों का उपयोग करना चाहिए।​साबुत अनाज और मेवे खाएं WHO ने वायरस से लडने में साबुत अनाज और मेवे को पॉवरफुल बताया है। संगठन ने कहा है कि व्यक्ति 180 ग्राम अनाज जैसे मक्का, जई,गेहूं, बाजारा, , ब्राउन राइस या आलू खाए तो वह संक्रमण से बचा रहेगा। वहीं अपने आहार में फल और सब्जियों के अलावा बादाम, नारियल , पिस्ता जैसे नट्स को शामिल करने का सुझाव दिया है।


Source: Navbharat Times April 24, 2021 04:18 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */