CSK vs KKR: शिवम दुबे के झन्नाबटेदार छक्केन से चीयरलीडर्स की बाल-बाल बची जान! इधर-उधर भागती दिखीं चीयरलीडर - News Summed Up

CSK vs KKR: शिवम दुबे के झन्नाबटेदार छक्केन से चीयरलीडर्स की बाल-बाल बची जान! इधर-उधर भागती दिखीं चीयरलीडर


रविवार शाम चेन्नेई सुपर किंग्स् की टीम के बैटर शिवम दुबे ने कोलकाता नाइटराइउर्स के खिलाफ मैच के दौरान एक झन्नाइटेदार छक्काट लगाया। शिवम ने इस शॉट से माध्य्म से भले ही अपने और टीम के लिए छह रन प्राप्त करने में सफल हो गए लेकिन मैच के दौरान दर्शकों का मनोरंजन कर रही चीयरलीडर में इससे दशहत का माहौल बन गया। बता दें कि शिवम का छक्केह के लिए जा रही गेंद एक चीयरलीडर को लगने से बस बच गई। गेंद जब उसके पास आ रहा ता तो वो डर के मारे गेंद से बचती हुई दिखीं।दहशत में आईं चीयरलीडर्समैच में यह घटना 12वें ओवर की पांचवीं गेंद पर हई जब गेंदबाजी अटैक सुयश शर्मा के हाथों में थी। दरअसल गेंद ऑफ स्टंरप के बेहद ज्यादा बाहर जा रही थी तो ऐसे में शिवम दुबे ने इसपर शिवम लॉफ्टेड शॉट मारने का विचार किया। बता दें कि शिवम ने कवर्स की दिशा में हवाई शॉट खेली जहां पर बाउंड्री लाइन के बाहर चीयरलीडर्स का स्टेज बना हुआ था। शिवम का शॉर्ट से गेंद चीयरलीडर्स के बीच से निकलते हुए छक्के के लिए निकला, जिसमें वे बाल-बाल गेंद से घायल होने से बच गए। वहीं गेंद से बचने के लिए वो सभी दशहत में आ गईं थी।शिवम दूब ने खेली शानदार पारीजानकारी के लिए बता दें कि मैच के दौरान शिवम दुबे अपने अर्धशतक से सिर्फ 2 रन दूर रह गए। शिवम ने 34 गेंदों पर शानदार 48 रन की पारी खेलकर सीएसके को सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाया। बता दें कि केकेआर के खिलाफ मैच के दौरान दुबे ने तीन छक्केह और एक चौका जड़ा। जिसमें शिवम के पहले ही छक्केे के दौरान चीयरलीडर घायल होते-होते बचीं। जानकारी के लिए बता दें कि मैच के दौरान सीएसके की टीम ने निर्धारित 20 ओवरों में छह विकेट के नुकसान पर 144 रनों का स्कोर खड़ा किया। जिसका जवाब देते हुए कोलकाता ने 147 रन बनाकर मैच को जीत लिया।


Source: Dainik Bhaskar May 16, 2023 02:16 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */