Celeb Fitness Tips: 46 की उम्र में मानो एजिंग को दे रखी है मात, फिट और जवां दिखने के लिए करिश्‍मा कपूर करती हैं ये काम - News Summed Up

Celeb Fitness Tips: 46 की उम्र में मानो एजिंग को दे रखी है मात, फिट और जवां दिखने के लिए करिश्‍मा कपूर करती हैं ये काम


​रिलेक्स रहने के लिए समय निकालें फिटनेस के लिए पसीना बहाना जितना जरूरी है उतना ही जरूरी है खुद को रिलेक्स रखने के लिए ब्रेक लेना। वोग इंडिया को दिए गए एक इंटरव्यू में करिश्मा ने बताया कि एक लंबे सप्ताह के बाद रिलेक्स रहने के लिए वह मसाज लेना पसंद करती हैं। फिर चाहे वह फुट रिफ्लेक्सोलॉजी हो या फिर इंद्रियों को शांत करने के लिए अरोमाथेरेपी। ट्रेडिशनल मसाज की तरह ही रिफ्लेक्सोलॉजी मांसपेशियों में होने वाला तनाव दूर करती है। इतना ही नहीं, यह कसरत के बाद के दर्द को अस्थाई रूप से ठीक करने में भी मददगार है।​एक्सरसाइज के बाद की शाइन एक्सरसाइज बेशक थकाने वाली हो, लेकिन इसके बाद चेहरे पर जो ग्लो आता है, उसे एन्जॉय करना चाहिए। करिश्मा कपूर अक्सर कसरत के बाद की तस्वीरें इंस्टाग्राम पर पोस्ट करती रहती हैं। चेहरे पर ग्लो आने का कारण है कि जब आपकी हृदय गति बढ़ जाती है, तो ब्लड वैसल्स ज्यादा ब्लड पंप करने के लिए फैलना शुरू कर देती हैं, जो त्वचा को पोषक तत्व और ऑक्सीजन से भर देती हैं। जिससे त्वचा पहले से ज्यादा फ्रेश और शाइनी दिखाई देती है।


Source: Navbharat Times May 30, 2021 10:46 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */