Chaddar Noose, Suicide Note Found - News Summed Up

Chaddar Noose, Suicide Note Found


Hindi NewsLocalRajasthanJaipurJaipur Insurance Head Suicide | Chaddar Noose, Suicide Note Foundजयपुर में इंश्योरेंस कंपनी के बड़े अधिकारी ने किया सुसाइड: घर में फंदा बनाकर लटके, लिखा- प्रोफेशनल लाइफ से थक गया हूंजयपुर 5 घंटे पहलेकॉपी लिंकजयपुर में आदित्य बिरला हेल्थ इंश्योरेंस कंपनी के रीजनल हेड ने सुसाइड कर लिया। उनका शव कमरे में बेडशीट से बनाए फंदे से लटका मिला। पुलिस को सुसाइड नोट भी मिला है। इसमें उन्होंने अपनी इच्छा से सुसाइड करने की बात लिखी है। मामला चित्रकूट थाना इलाके का गुरुवार शाम करीब 6 बजे का है।SHO प्रभु सिंह ने बताया- उदयपुर के ट्रेजर टाउन निवासी अजय अरोड़ा (45) पुत्र ओमप्रकाश ने सुसाइड किया है। करीब एक साल पहले उनका ट्रांसफर जयपुर हो गया था। वह जयपुर के चित्रकूट नगर में सेक्टर-9 में रह रहे थे। वहीं, उनकी पत्नी और बेटी उदयपुर में ही रहते हैं।पड़ोसी को सुसाइड का पता चलापुलिस के अनुसार, पड़ोसी के किसी काम से घर जाने पर अजय के सुसाइड करने का पता चला। शाम करीब 6 बजे सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने सबूत जुटाकर फंदे से शव को उतारा। शव कांवटिया हॉस्पिटल की मॉर्च्युरी में रखवाया गया।.


Source: Dainik Bhaskar March 20, 2026 08:27 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */