Chandigarh Delivery Boy Arrested Drunk - News Summed Up

Chandigarh Delivery Boy Arrested Drunk


नशे में धुत डिलीवरी बॉय और उसके मुंह में लगी बीड़ी।चंडीगढ़ में नशे में धुत डिलीवरी बॉय का वीडियो सामने आया है। उसे नशा इस कदर चढ़ा कि वह एक कदम भी आगे नहीं बढ़ पा रहा था। सड़क किनारे एक जगह करीब ढाई घंटे तक खड़ा रहा। उसकी आंखें बंद थीं। मुंह में बीड़ी थी। लेकिन वह लाइटर तक नहीं जला पा रहा था। बीड़ी उस. जैसे ही लोगों ने उसे इस हालत में देखा तो पुलिस को सूचित किया। पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और युवक को अपने साथ ले गई। कुछ लोगों ने इसका वीडियो बनाकर वायरल कर दिया। मामला मंगलवार (24 मार्च) का बताया जा रहा है।चंडीगढ़ में नशे में झूमता डिलीवरी बॉय।23 सेकेंड का वीडियो वायरल इसका 23 सेकेंड का वीडियो वायरल हुआ है। सेक्टर-33 के रिहायशी इलाके में एक डिलीवरी बॉय, जो कि ब्लिंकिट का बैग लेकर सड़क पर खड़ा था, काफी समय तक असामान्य हालत में दिखाई दे रहा था। राहगीरों और आसपास के लोगों ने देखा कि युवक ठीक से खड़ा भी नहीं हो पा रहा था। उसकी हालत देखकर लोगों को शक हुआ कि वह नशे में है।लोगों ने कॉल की तो आई पुलिस इसके बाद इलाके के लोगों ने पुलिस को सूचित किया। पुलिस स्टेशन-34 के थाना प्रभारी इंस्पेक्टर सतिंदर ने बताया कि सेक्टर-33 से कॉल मिली थी कि एक डिलीवरी बॉय नशे की हालत में काफी देर से खड़ा है और चलने में असमर्थ है। पुलिस टीम मौके पर पहुंची और उसे थाने ले आए।पुलिस ने चेतावनी देकर छोड़ा पुलिस के मुताबिक युवक ने किसी के साथ कोई बदसलूकी नहीं की थी। पूछताछ के बाद उसका नाम-पता दर्ज किया गया और आगे के लिए चेतावनी देकर छोड़ दिया गया। इसके बाद वह खुद ही थाने से चला गया।कुछ लोगों ने वीडियो पंजाब का बताकर वायरल किया जैसे यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ हुआ तो कुछ लोगों ने इसे पंजाब का वीडियो बताकर वायरल करना शुरू कर दिया। जैसे ही यह मामला पंजाब पुलिस व सरकार तक पहुंचा तो उन्होंने अपने स्तर पर भी पड़ताल की। इसके बाद कहा गया कि वीडियो पंजाब का नहीं चंडीगढ़ का है। वहीं, सोशल मीडिया पर भी कुछ यूजर ने लिखना शुरू कर दिया कि वीडियो चंडीगढ़ का है। इस पर कमेंट आने शुरू हो गए।सोशल मीडिया पर लोग सवाल उठा रहे सोशल मीडिया (X) पर अन्वी यादव नाम की यूजर ने वीडियो पोस्ट कर लिखा तो क्या फेंटानिल जाइलाजीन ड्रग भारत में पहुंच गया है? फिर तो तबाही है। इसके बोलते हैं जॉम्बी ड्रग। इसका इंजेक्शन लगाने वालों को गहरे घाव तक हो जाते हैं।-------ये खबर भी पढ़ें…जालंधर में प्राइवेट पार्ट में लगाया चिट्टे का टीका, इंजेक्शन लगाते ही झूमने लगा युवकजालंधर वेस्ट हलके के बस्ती शेख के दशहरा ग्राउंड में कुछ युवक सरेआम नशे के टीके लगाते दिखे। इसका वीडियो भी सामने आया है। वीडियो में एक युवक जिसकी उम्र 30 से 35 साल के बीच है, कमरे के अंदर आता है और इंजेक्शन में चिट्टा (हेरोइन) भरता है। इसके बाद युवक अपने लोअर को ढीला करता है। इधर-उधर देखता है कि कोई उसे देख तो नहीं रहा। इसके बाद अंडरवियर हटकार प्राइवेट पार्ट पर इंजेक्शन लगाने लगता है। (पढ़ें पूरी खबर)


Source: Dainik Bhaskar March 25, 2026 20:15 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */