Chandigarh News: चंड़ीगढ़ में बम ब्लास्ट से दहला भाजपा का दफ्तर, चारो-ओर अफरा तफरी का माहौल, शहर में हाई अलर्ट जारी - News Summed Up

Chandigarh News: चंड़ीगढ़ में बम ब्लास्ट से दहला भाजपा का दफ्तर, चारो-ओर अफरा तफरी का माहौल, शहर में हाई अलर्ट जारी


डिजिटल डेस्क, चंड़ीगढ़। पंजाब और हरियाणा की राजधानी चंड़ीगढ़ में बुधवार (1 अप्रैल) को बम धमाका हुआ है। यह धमाका दोपहर बाद सेक्टर-37 स्थित बीजेपी कार्यालय के बाहर हुआ। धमाके की आवाज सुनाई देने के बाद वहां अफरा तफरी का माहौल बन गया। धमाके के कारण वहां पर जो वाहन खड़े थे उनको नुकसान पहुंचा है। धमाके की सूचना जैसे ही पुलिस और दमकल विभाग को मिली मौके पर पहुंच कर वरिष्ठ अधिकारियों ने जांच पड़ताल शुरू कर दी है। वहां पर आसपास लगे CCTV केमरा खंगाले जा रहे हैं।खबर मिली है कि शाम करीब 5 बजे पंजाब BJP कार्यालय के बाहर एक स्कूटी खड़ी थी, जिसमें जोरदार धमाका हुआ है। इस धमाके से किसी भी इंसान को कोई नुकसान नहीं हुआ। चंड़ीगढ़ के SSP और IG मौके पर पहुंच चुके हैं। जिस स्कूटी में धमाका हुआ है वह किसकी थी इसके बारे में अभी कोई जानकारी नहीं मिली है। भारतीय जनता पार्टी ऑफिस के अंदर कोई नुकसान नहीं हुआ है। वहीं फायर ब्रिगेड, डॉग स्क्वायड, बम स्क्वायड को भी मौके पर बुलाया गया है। फॉरेंसिक टीम भी मौके पर पहुंच कर सबूत जुटा रही है। धमाके के बाद पूरे शहर में अलर्ट कर दिया गया है।आपको बता दें, 2024, 2025 और मौजूद साल 2026 में लगातार खालिस्तानी आतंकी संगठनों के निशाने पर पंजाब के महत्वपूर्ण प्रतिष्ठान, सरकारी इमारतें, पुलिस के दफ्तर, पुलिसकर्मी, अधिकारी, BJP दफ्तर, RSS के दफ्तर और हिंदू संगठन के नेता निशाने पर रहे हैं।


Source: Dainik Bhaskar April 01, 2026 14:46 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */