'सच के साथी' कोरोना वायरस से बचेंगे, अपनों को बचाएंगे; विश्वास न्यूज़ का वेबिनार आजनई दिल्ली, जेएनएन। फैक्ट चेकिंग और मीडिया लिटरेसी में अग्रणी टीम 'विश्वास न्यूज' 18 अप्रैल को कोरोना से जुड़ी झूठी खबरों और वायरस से बचाव को लेकर एक वेबिनार आयोजित कर रहा है। इसमें शामिल होने के लिए अभी तक दस से अधिक शहरों के सौ से अधिक लोग पुष्टि कर चुके हैं। वेबिनार में शामिल होने का आधार 'पहले आओ, पहले पाओ' है।कोरोना वायरस से जुड़ी झूठी खबरों को बेनकाब करेंगेएक घंटे की इस वीडियो कांफ्रेंस में टीम के फैक्ट चेक और अन्य एक्सपर्ट्स कोरोना वायरस से जुड़ी झूठी खबरों को बेनकाब तो करेंगे ही, साथ ही ऐसी भ्रामक सूचनाओं को पहचानने के तरीके भी सुझाएंगे। कोरोना वायरस से जुड़ी ताजा जानकारियां भी साझा की जाएगी। साथ ही, कोरोना वायरस से बचाव, घर-परिवार को सुरक्षित बनाने के उपाय, इस बीमारी के लक्षण, जरूरत पड़ने पर बीमार की कैसे मदद करें, आदि जानकारी दी जाएगी।पाठकों को जागरूक बनाने के लिए प्रशिक्षित कर रहा है 'विश्वास न्यूज'आइएफसीएन से प्रमाणित 'विश्वास न्यूज' कोरोना वायरस के नाम पर फैल रहे तरह-तरह के झूठ को फैक्ट चेक करके न केवल रोकने का प्रयास कर रहा है, बल्कि अपने पाठकों को जागरूक बनाने के लिए प्रशिक्षित भी कर रहा है।पहले भी चला चुका है जागरूकता अभियानइस साल विश्वास न्यूज ने फरवरी में देश के पांच राज्यों के छह शहरों में 'सच के साथी' हेल्थ फैक्ट चेक जागरूकता अभियान चलाया था। इस अभियान में हमारे फैक्ट चेक एक्सपर्ट्स ने इन शहरों में पहुंचकर हजारों लोगों को कोरोना वायरस के बारे में जागरूक किया था। इसी तरह 2019 में लोकसभा चुनाव से ठीक पहले नौ शहरों में पहुंचकर 'सच के साथियों' ने मतदाताओं को जागरूक किया था। इसी क्रम में विश्वास न्यूज अब कोरोना वायरस से बचाव और उससे जुड़ी भ्रामक खबरों को उजागर करने के लिए यह वेबिनार आयोजित कर रहा है। इसमें शामिल होने के लिए पटना, रांची, वाराणसी, लखनऊ, मेरठ, भोपाल, दिल्ली, चंडीगढ़ और जयपुर के 100 से अधिक पाठक पुष्टि कर चुके हैं। इस लिंक के माध्यम से आप भी जुड़ सकते हैं।(https://meet.google.com/nsg-tecd-yve)Posted By: Arun Kumar Singhडाउनलोड करें जागरण एप और न्यूज़ जगत की सभी खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस
Source: Dainik Jagran April 17, 2020 17:37 UTC