Coronavirus Fact Check : इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहे कोविड-19 से जुड़े ये 8 झूठ, WHO न खोली सबकी पोल - News Summed Up

Coronavirus Fact Check : इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहे कोविड-19 से जुड़े ये 8 झूठ, WHO न खोली सबकी पोल


​मच्छर के काटने से COVID-19 नहीं फैलता इस बात के अब तक कोई सबूत नहीं हैं कि COVID-19 मच्छरों के काटने से फैल सकता है। विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) का दावा है कि यह बीमारी मनुष्यों में मच्छरों के काटने से नहीं फैलती है। वैज्ञानिकों के अनुसार, यदि किसी संक्रमित व्यक्ति को मच्छर काट ले तब भी उसके ब्लडबल्ड में मौजूद कोरोना वायरस मच्छर के भीतर जीवित नहीं रह सकता और इसलिए उसी मच्छर द्वारा किसी दूसरे व्यक्ति को काटने पर संक्रमण फैलने का खतरा नहीं है।​COVID-19 एक वायरस के कारण होता है, बैक्टीरिया से नहीं? COVID-19 का कारण बनने वाला वायरस कोरोना विरिडे (Coronavirus) नामक वायरस फैमिली से आता है। एंटीबायोटिक वायरस के खिलाफ काम नहीं करते हैं। WHO के मुताबिक, अगर आप Covid-19 की वजह से अस्पताल में भर्ती होते हैं तो मरीज को एंटीबायोटिक दवाएं दी जा सकती हैं ताकि कोई और बैक्टीरियल इन्फेक्शन न हो।​क्या हर्बल रेमेडी से कोविड-19 रुक सकता है? हाल के दिनों में तमाम लोगों की ये धारणा है कि हर्बल और आयुर्वेदिक रेमेडी कोविड-19 संक्रमण को रोक सकते हैं। हालांकि हर्बल दवाएं कुछ बीमारियों का इलाज कर सकती हैं, लेकिन इस बात की कोई पुष्टि नहीं हुई है कि यह कोविड-19 का इलाज कर सकती हैं।​क्या जूतों-चप्पलों से भी फैलता है कोविड? अमेरिका के सीडीसी द्वारा जारी एक रिपोर्ट के अनुसार, जूते-चप्पल से भी कोविड-19 फैल सकता है। यह रिपोर्ट खासतौर पर मेडिकल स्टाफ के फुटवियर पर आधारित थी। लेकिन WHO इस बात को पूरी तरह से सच नहीं मानता। वर्ल्ड हेल्थ ऑर्गेनाइजेशन के अनुसार, जूतों से कोविड फैलने की बहुत कम संभावना है। हालांकि, बेहतर होगा अगर आप अपने स्लीपर और शूज को घर के एंट्री गेट पर भी उतारें न अंदर लेकर आएं।​क्या एंटीबायोटिक्स से कोरोना वायरस का इलाज हो सकता है? WHO के अनुसार, एंटीबायोटिक दवाएं (Antibiotics Medicine) केवल बैक्टीरियल इंफेक्शन (bacterial infections) को ठीक करने में मदद करती हैं न कि वायरस को रोकने में। COVID-19 रोगी एक ही समय में होने वाले बैक्टीरियल इंफेक्शन के इलाज के लिए एंटीबायोटिक्स का प्रयोग कर सकते हैं।


Source: Navbharat Times May 07, 2021 09:21 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */