Coronavirus Lockdown: ऑनलाइन पोर्टल से अब घर बैठे सामान ही नहीं, रुपये भी मगाएं Gorakhpur News - News Summed Up

Coronavirus Lockdown: ऑनलाइन पोर्टल से अब घर बैठे सामान ही नहीं, रुपये भी मगाएं Gorakhpur News


Coronavirus Lockdown: ऑनलाइन पोर्टल से अब घर बैठे सामान ही नहीं, रुपये भी मगाएं Gorakhpur Newsगोरखपुर, जेएनएन। जिला प्रशासन ने आमजनता की सुविधा के लिए 10वां ऑनलाइन पोर्टल quefree app लांच कर दिया है। इस पोर्टल के जरिये कक्षा एक से आठ तक के बच्चों की स्टेशनरी (किताबें-कॉपियां), बेबी केयर प्रोडक्ट और दवाइयों की भी आनलाइन डिलीवरी होगी। इसके अलावा प्रशासन लोगों को उनके घरों पर नकदी की सुविधा भी उपलब्ध कराएगा। इस एप के जरिये अधिकतम पांच हजार रुपये नकद की सुविधा दी जाएगी। खास बात यह कि इन सभी सुविधाओं के लिए आम जनता को कोई अतिरिक्त शुल्क नहीं देना पड़ेगा।चार घंटे के अंदर हो जाएगी डिलिविरीजिला प्रशासन ने लाकडाउन अवधि में जनता को उनके घरों पर सभी सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए आनलाइन पोर्टल की व्यवस्था की है। 'ऑनलाइन पोर्टल' की पीएमओ भी तारीफ कर चुका है। ज्‍वाइंट मजिस्ट्रेट गौरव सिंह सोगरवार ने 10वां ऑनलाइन पोर्टल लांच किया। www.Quefreeshop.com नाम से तैयार पोर्टल पर किसी भी आर्डर के चार घंटे के अंदर डिलीवरी घर पर हो जाएगी।पांच सौ से लेकर पांच हजार तक मंगा सकते हैं नकदजिला प्रशासन के मुताबिक कई घरों में नकदी की भी दिक्कत है। लोगों को इसके लिए बाहर न निकलना पड़े इसके लिए कैश की भी होम डिलीवरी की व्यवस्था की गई है। इसके तहत न्यूनतम पांच सौ से अधिकतम पांच हजार रुपये नकद की सुविधा रहेगी। अगर किसी को नकद की जरूरत है तो उसे पोर्टल पर आर्डर करना होगा। डिलीवरी ब्वाय कैश लेकर घर पहुंच जाएगा। इसके बाद उसको पेटीएम, भीमएप, गूगल-पे के जरिये पैसा ट्रांसफर करना होगा। इसके अलावा अब लोगों को दवाइयों के लिए भी बाहर निकलने की जरूरत नहीं होगी। इसी पोर्टल पर दवाइयां भी आर्डर की जा सकेंगी। पोर्टल के जरिये लोग शैंपू, क्रीम, हेयर ऑयल, सर्फ, हार्पिक, साबुन आदि भी आर्डर कर सकते हैं।ये हैं आनलाइन पोर्टल और उनके नंबरwww.Quefreeshop.com 7007713260, 7355077117www.onlinefoodz.com 8318388754, 8808080505, 8182863386kitchen officer pvt. ltd. 6390111126, 6390111127, 6390111128, 6390111129one point app 7836818124, 7011034294A to Z online shopping store 8009996375, 9451012588, 9919217233, 9616593333www.gkponwheel.com 7570030333, 9369804904, 7007612287www.pyorezo.in 8448440257, 7376191080Delivery@wy 8004331109, 8004264000, 8004331109Big shop app 9335393827, 8423034545Easywliv 9206906847, 7982637286गुरुवार से 10वें आन लाइन पोर्टल के जरिये लोगों के घरों पर न्यूनतम पांच सौ से अधिकतम पांच हजार रुपये नकद समेत अन्य सुविधा भी शुरू की गई है। कई स्कूलों ने आनलाइन पढ़ाई शुरू भी करा दी है। ऐसे में सभी प्रमुख स्कूलों और 20 बड़ी स्टेशनरी की दुकानों से टाइअप कर स्टेशनरी समेत कक्षा आठ तक की किताबों को आन लाइन मंगाने की सुविधा दी गई है। इसके अलावा कक्षा नौ से 12 तक की किताबें भी स्टेशनरी की दुकानों से आन लाइन मंगाई जा सकेंगी। शुक्रवार को स्कूल संचालकों की मीटिंग बुलाई गई है, इसमें भी महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश दिए जाएंगे। अब किसी को स्कूल व दुकान पर जाने की जरूरत नहीं होगी, सभी सुविधा घर पर ही मिलेगी। - गौरव सिंह सोगरवाल, ज्वाइंट मजिस्ट्रेट।यहां लें घर बैठे बैंक बैलेंस की जानकारीलॉकडाउन अवधि में बैंकों में भीड़ कम करने के लिए जिला प्रशासन ने बैंक खाताधारकों को एक नई सुविधा उपलब्ध कराई है। खाताधारकों को अपने खाते का बैलेंस जानने के लिए बैंक या एटीएम जाने की जरूरत नहीं होगी। बैलेंस की जानकारी के लिए उन्हें संबंधित बैंक के मोबाइल और टोल फ्री नंबर पर मिस काल करना होगा।बैंक का नाम : मोबाइल/टोल फ्री नंबरकेनरा बैंक : 09015483483, 09015734734स्टेट बैंक ऑफ इंडिया : 09223766666, 1800112211पंजाब नेशनल बैंक : 18001802222, 18001802223बैंक ऑफ महाराष्ट्रा : 9222281818एक्सिस बैंक : 1860004195555पंजाब एंड सिंध बैंक : 7039035156यूको बैंक : 9278792787बैंक ऑफ इंडिया : 9015135135आइसीआइसीआइ बैंक : 18601207777इंडियन बैंक : 9289592895ओरियंटल बैंक ऑफ कामर्स : 180018001235, 18001021235एचडीएफसी बैंक : 18002703333, 18002703355कारपोरेशन बैंक : 9268892688आइडीबीआइ : 18008431122यस बैंक : 9223920000यूनियन बैंक ऑफ इंडिया : 922308586यूनाइटेड बैंक ऑफ इंडिया : 09015431345बैंक ऑफ बड़ौदा : 8468001111इलाहाबाद बैंक : 9224150150ग्रामीण बैंक ऑफ आर्यावर्त : 05222398874Posted By: Pradeep Srivastavaडाउनलोड करें जागरण एप और न्यूज़ जगत की सभी खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस


Source: Dainik Jagran April 17, 2020 07:30 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */