Covid-19: नए कोरोना मरीजों की संख्या ने विश्व रिकॉर्ड बनाया, एक्टिव केस में भारत दूसरे नंबर पर - News Summed Up

Covid-19: नए कोरोना मरीजों की संख्या ने विश्व रिकॉर्ड बनाया, एक्टिव केस में भारत दूसरे नंबर पर


Covid-19: नए कोरोना मरीजों की संख्या ने विश्व रिकॉर्ड बनाया, एक्टिव केस में भारत दूसरे नंबर परRizwan Noor Khanकोरोना महामारी थमने का नाम नहीं ले रही है। हर दिन बढ़ते संक्रमण से नए मामले रिकॉर्ड बना रहे हैं। पिछले एक दिन में मिले नए संक्रमितों की संख्‍या ने विश्‍व रिकॉर्ड बना दिया है। वहीं, एक्टिव केस के मामले में भारत दूसरे नंबर पर पहुंच गया है। भारत से पहले सबसे ज्‍यादा 3 लाख से अधिक केस यूएसए में दर्ज किए गए थे। आइये देखते हैं कोरोना के ताजा आंकड़े।विश्‍व में सबसे ज्‍यादा दैनिक केसस्‍वास्‍थ्‍य मंत्रालय के अनुसार भारत में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 3,32,730 नए मामले दर्ज किए गए हैं। दुनियाभर में एक दिन में इतने केस किसी भी देश में दर्ज नहीं किए गए हैं। इससे पहले इस साल 2 जनवरी को यूएसए में सर्वाधिक 3,00,300 केस दर्ज किए गए थे। जबकि, ब्राजील में 25 मार्च को 1,00,158 केस दर्ज किए गए थे। यूके में 8 जनवरी को 68 हजार और तुर्की में 22 अप्रैल को 63 हजार केस दर्ज किए गए थे।एक्टिव केस में दूसरे नंबर पर भारतसर्वाधिक एक्टिव केस के मामले में भारत दुनिया का दूसरा देश बन गया है। पिछले 24 घंटे में 1,37,188 नए एक्टिव केस बढ़ने के साथ वर्तमान में यह संख्‍या 24,28,616 हो गई है। वर्ल्‍डोमीटर के आंकड़ों के मुताबिक अब भारत से ज्‍यादा एक्टिव केस केवल यूएसएस में 68 लाख हैं। ब्राजील में एक्टिव केस की संख्‍या 11 लाख से अधिक और फ्रांस में 10 लाख से अधिक एक्टिव केस हैं। बाकी देशों में एक्टिव केस इससे कम हैं। इस तरह भारत अमेरिका के बाद सबसे ज्‍यादा एक्टिव केस वाला देश है।दैनिक रिकवरी 2 लाख के करीब पहुंचीकोरोना मौतों और रिकवरी संख्‍या में लगातार वृद्धि हो रही है। पिछले 24 घंटे में 2,263 मौतें दर्ज की गई हैं। पिछले तीन दिनों से लगातार दैनिक मौतों की संख्‍या 2 हजार के पार पहुंच रही है। इस बीच एक दिन में रिकवर होने वाले मरीजों की संख्‍या 1,93,279 दर्ज की गई है। बीते दिनों की तुलना में यह सर्वाधिक रिकवरी संख्‍या है। देश का कोरोना डेथ रेट 1.15 फीसदी और रिकवरी रेट 83.92 फीसदी है।कोरोना और वैक्‍सीनेशन के कुल आंकड़ेताजा आंकड़ों के बाद देश में अब कुल पॉजिटिव मामलों की संख्या 1.62 करोड़ के पार हो गई। इनमें से 1.36 करोड़ मरीजों को अब तक रिकवर किया जा चुका है। वहीं, वायरस की चपेट में आकर मरने वालों की संख्‍या 1.86 लाख हो गई है। वहीं, देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना की 31,47,782 वैक्सीन लगाई गईं, जिसके बाद कुल वैक्सीनेशन का आंकड़ा 13,54,78,420 हो गया है।…NEXTये भी पढ़ें : ब्‍लैक में कोरोना की दवा 35 हजार में बेच रहा डॉक्टर अरेस्‍टमनुष्‍य के बाद पहली बार 9 गोरिल्‍ला को लगी कोरोना वैक्‍सीन2 अरब लोग दूषित पानी पीने को मजबूर, पढ़ें धरती के पानी पर रिपोर्टआईपीएल में कब कौन सा मैच किसके साथ होगा, देखें फुल शिड्यूलएक्टर बनने से पहले सेल्‍समैन थे अरशद वारसी, डांस ने बदली किस्‍मत


Source: Dainik Jagran April 23, 2021 06:37 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */