Criminals shot two youths in Begusarai, one killed, the other injured - News Summed Up

Criminals shot two youths in Begusarai, one killed, the other injured


बेगूसराय। शुक्रवार की शाम नगर थानाक्षेत्र के एनएच 31 ज्ञान भारती स्कूल के समीप आधा दर्जन से अधिक की संख्या में बदमाशों ने गोलीबारी कर एक युवक की हत्या कर दी वहीं गोलीबारी में दूसरा युवक घायल हो गया।बेगूसराय। शुक्रवार की शाम नगर थानाक्षेत्र के एनएच 31 ज्ञान भारती स्कूल के समीप आधा दर्जन से अधिक की संख्या में बदमाशों ने गोलीबारी कर एक युवक की हत्या कर दी, वहीं गोलीबारी में दूसरा युवक घायल हो गया। मृतक की पहचान बरौनी थाना क्षेत्र के मालती पिपरा निवासी मनोज सिंह के 22 वर्षीय पुत्र अंकित कुमार उर्फ राजा, जबकि घायल की पहचान हर्रख कोठी निवासी संतोष शर्मा के 20 वर्षीय पुत्र अंशुमन कुमार के रूप में हुई है। हत्या के बाद आक्रोशित लोगों ने शव को घटनास्थल के समीप एनएच 31 पर शव रख कर सड़क जाम कर दिया है। मौके पर डीएसपी राजन सिन्हा ने पहुंच मामले की जांच की है। मिली जानकारी के अनुसार घटनास्थल के समीप 7-8 की संख्या में युवकों में झड़प हो रही थी, इसी दौरान एक पक्ष के युवकों ने गोलीबारी शुरू कर दी। मृतक को चार गोलियां लगी है। घायल के पेट में एक गोली लगी है। मौके पर 8-9 गोली चलाई गई। गोलीबारी के बाद सभी बदमाश पैदल ही मौके से फरार हो गए और घायल युवक पास के एक अस्पताल में घुस गया जिससे उसकी जान बची। स्थानीय लोगों ने बताया कि सभी युवक एक साथ ही थे, इसी दौरान उनमें विवाद हुआ इसके बाद गोलीबारी हुई। लोगों का आरोप है कि गोलीबारी के दौरान ही एनएच 31 से नगर थाना की गश्ती जीप भी गुजर रही थी, जो घटनास्थल के पहले ही रुक गई और गोलीबारी खत्म होने के बाद सुभाष चौक की तरफ चली गई। इस दौरान स्थानीय लोगों ने गश्ती जीप को रोकने की कोशिश भी की, लेकिन जीप नहीं रुकी। समाचार प्रेषण तक नगर थानाध्यक्ष अभय शंकर, दारोगा वरुण कुमार, ज्योति कुमार दलबल के साथ जाम खत्म करने के प्रयास में लगे हैं।कहते हैं डीएसपी:डीएसपी राजन सिन्हा ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया है कि अभी कारणों का खुलासा नही हुआ है। स्वजनों से पूछताछ के आधार पर घटना में शामिल बदमाश एक दूसरे से परिचित हो सकते है। मामले की पड़ताल की जा रही है।शॉर्ट मे जानें सभी बड़ी खबरें और पायें ई-पेपर,ऑडियो न्यूज़,और अन्य सर्विस, डाउनलोड जागरण ऐप


Source: Dainik Jagran July 02, 2021 15:33 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */