DC यशपाल यादव का अधिकारियों को निर्देश: ग्रामीण क्षेत्रों में विशेष जागरूकता अभियान चलाया जाए, हमें गांवों पर भी फोकस करना है - News Summed Up

DC यशपाल यादव का अधिकारियों को निर्देश: ग्रामीण क्षेत्रों में विशेष जागरूकता अभियान चलाया जाए, हमें गांवों पर भी फोकस करना है


Hindi NewsLocalDelhi ncrFaridabadSpecial Awareness Campaign Should Be Conducted In Rural Areas Due To Frequent Visits Of Corona PatientsAds से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐपDC यशपाल यादव का अधिकारियों को निर्देश: ग्रामीण क्षेत्रों में विशेष जागरूकता अभियान चलाया जाए, हमें गांवों पर भी फोकस करना हैफरीदाबाद 11 घंटे पहलेकॉपी लिंकडीसी ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्रत्येक कार्य को गंभीरता से करें।कोरोना के केस शहर के साथ-साथ ग्रामीण क्षेत्रों से लगातार आने पर डीसी यशपाल यादव ने गांवों में विशेष जागरूकता अभियान चलाने के निर्देश हेल्थ विभाग को दिए हैं। उन्होंने कहा हमें गांवों पर भी फोकस करना है और लोगों को समझाना है कि वे बगैर किसी कारण के इकट्ठा न हों।सभी अस्पतालों के बाहर इलाज की रेट लिस्ट लगाई जाएडीसी ने दैनिक समीक्षा मीटिंग में कहा कि सभी इंसीडेंट कमांडर पहले दिए गए निर्देशों के अनुसार कॉन्ट्रैक्ट ट्रेसिंग पर पूरा फोकस करें। उन्होंने कहा सभी अस्पतालों के बाहर इलाज की रेट लिस्ट अवश्य लगाई जाए। जो अस्पताल रेट लिस्ट न लगाए। उसके खिलाफ तुरंत कार्रवाई की जाए। उन्होंने निर्देश दिए कि अस्पतालों की लगातार विजिट की जाए और यह सुनिश्चित किया जाए कि जरूरतमंदों को तुरंत बेड मिले और उन्हें किसी तरह की कोई दिक्कत न हो। उन्होंने कहा प्रतिदिन यह रिपोर्ट कंपाइल हो कि कितने बेड हैं और आज कितने खाली हुए हैं और कितनों पर नए मरीज आए हैं।जिले में खाद्य वस्तुओं के दामों पर निगरानी रखी जाएउन्होंने कहा जिला खाद्य एवं आपूर्ति नियंत्रक जिले में खाद्य वस्तुओं के दामों पर निगरानी रखें और यह सुनिश्चित हो कि जारी की गई रेट लिस्ट के अलावा कोई भी दुकानदार महंगे दामों पर सामान न बेचे। उन्होंने सभी इंसीडेंट कमांडरों को निर्देश दिए कि वे भी अपनी टीमों के माध्यम से खाद्यान्नों के रेट पर लगातार नजर रखें। डीसी ने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे टीकाकरण अभियान को तेज करें। उन्होंने कहा जो निजी कंपनियां व संस्थान टीकाकरण अभियान में सहयोग करना चाहते हैं उन्हें भी निर्धारित नियमों के अनुसार अनुमति प्रदान करें।कोई लापरवाही करे तो उसके खिलाफ कार्रवाई करेंडीसी ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्रत्येक कार्य को गंभीरता से करें और अगर कोई लापरवाही करता है तो उसके खिलाफ कार्रवाई करने में देरी न करें। डीसी ने ऑक्सीजन सप्लाई को लेकर भी जिले की स्थिति की समीक्षा की। मीटिंग में एचएसवीपी प्रशासक कृष्ण कुमार, एडीसी सतबीर मान, एसडीएम बल्लभगढ़ अपराजिता, एसडीएम बड़खल पंकज सेतिया, एसडीएम फरीदाबाद परमजीत चहल, नगर निगम के एएमसी इंदरजीत, संयुक्त आयुक्त प्रशांत अटकान नवदीप नैन, डीडीपीओ राकेश मोर सहित सभी अधिकारी मौजूद थे।


Source: Dainik Bhaskar May 08, 2021 11:08 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */