जरूरी तारीखेंइन भर्तियों के लिए आवेदन की प्रक्रिया बीते कुछ दिनों से जारी है। इस संबंध में अखबारों में नोटिफिकेशन प्रकाशित भी की गई थी। आवेदन के लिए नोटिफिकेशन छपने के बाद से 21 दिनों का समय दिया गया है। इसके अनुसार, आवेदन करने की अंतिम तारीख 3 अप्रैल 2020 निर्धारित थी। लेकिन लॉकडाउन के मद्देनजर इसे बढ़ा दिया गया था। उम्मीदवारों के पास 17 अप्रैल 2020 शाम 5 बजे तक आवेदन करने का समय है।आवेदन ऑनलाइन माध्यम से करना है और ये प्रक्रिया पूरी तरह निशुल्क है। यानी आवेदन करने के लिए कोई शुल्क नहीं देना होगा। आवेदन का लिंक आगे दिया जा रहा है।
Source: Navbharat Times April 16, 2020 05:37 UTC