भास्कर संवाददाता|बांसवाड़ा विद्यार्थियों की प्रतिभा को पहचानने और उन्हें प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से दैनिक भास्कर और लीयो इंस्टीट्यूशन की ओर से 22 मार्च को सुबह 10 से दोपहर 12 बजे तक संभाग स्तर पर प्रतिभा खोज परीक्षा होगी। इसके लिए अब तक 5 हजार र. इच्छुक विद्यार्थी ऑनलाइन अथवा लीयो स्कूल ऑफिस से संपर्क कर आवेदन कर सकते हैं। लीयो संस्थान के निदेशक मनीष त्रिवेदी ने बताया कि प्रतिभा खोज परीक्षा में कक्षा 4 से 12वीं तक के विद्यार्थी भाग ले सकेंगे। इस प्रतिभा खोज परीक्षा का मुख्य आकर्षण कुल 1 करोड़ 50 लाख रुपए तक की स्कॉलरशिप, मेधावी विद्यार्थियों को हवाई यात्रा के माध्यम से स्मार्ट सिटी घूमने का विशेष अवसर मिलेगा। त्रिवेदी के अनुसार दैनिक भास्कर व लीयो इंस्टीट्यूशन की ओर विद्यार्थियों की प्रतिभा को मंच देने के लिए प्रतिवर्ष यह परीक्षा की जाती है। उन्होंने बताया कि परीक्षा के लिए बांसवाड़ा, प्रतापगढ़, धरियावद, सज्जनगढ़, डूंगरपुर, सागवाड़ा, घाटोल और आनंदपुरी में केंद्र बनाए हैं। इससे आसपास के क्षेत्रों के विद्यार्थियों को सुविधा मिलेगी।उन्होंने बताया कि 21 मार्च शाम 5 बजे तक परीक्षा में भाग लेने के ऑनलाइन फॉर्म भरने का लिंक www.leosch oolbanswar a.com है। यूं रहेगा परीक्षा के प्रश्न पत्र का निर्धारण: संस्थान निदेशक ने बताया कि बहुविकल्पीय प्रश्न आधारित परीक्षा होगी, जिसमें विद्यार्थियों को दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर का चयन करना होगा। प्रश्न पत्र में हिंदी, अंग्रेजी, गणित, सामाजिक विज्ञान और विज्ञान विषयों से प्रश्न पूछे जाएंगे। प्रत्येक विषय से 20 प्रश्न होंगे और प्रत्येक प्रश्न एक अंक का होगा। पूरा प्रश्न पत्र 100 अंकों का होगा। परीक्षा का पाठ्यक्रम उसी कक्षा के स्तर का होगा, जिसकी वार्षिक परीक्षा विद्यार्थी ने हाल ही में दी है। यह परीक्षा विद्यार्थियों के लिए अपने ज्ञान का मूल्यांकन करने, प्रतिस्पर्धा की भावना विकसित करने और आकर्षक पुरस्कार व स्कॉलरशिप प्राप्त करने का एक उत्कृष्ट अवसर है।
Source: Dainik Bhaskar March 16, 2026 22:43 UTC