Dehradun Haridwar SSPs Transferred - News Summed Up

Dehradun Haridwar SSPs Transferred


उत्तराखंड सरकार ने बढ़ती आपराधिक घटनाओं के बीच पुलिस विभाग के 20 बड़े अधिकारियों का फेरबदल कर दिया है। नए आदेश के तहत तीनों मैदानी जिलों- देहरादून, हरिद्वार और ऊधम सिंह नगर के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षकों (SSP) को बदल दिया गया है।. राजधानी देहरादून में पिछले 16 दिनों के भीतर आज पांचवां हत्या का मामला सामने आने के बाद कानून व्यवस्था को लेकर गंभीर सवाल उठ रहे थे। इसी बीच सरकार ने देहरादून के एसएसपी रहे अजय सिंह का ट्रांसफर कर अब देहरादून की जिम्मेदारी हरिद्वार के SSP रहे प्रमेन्द्र डोबाल को दी है।देहरादून के SSP अजय सिंह को हटाकर SSP STF बनाया गया है, जबकि STF में तैनात नवनीत सिंह को हरिद्वार की कमान सौंपी गई है। वहीं ऊधम सिंह नगर में भी सुखवंत सुसाइड केस के बाद लगातार विवादों में रहे मणिकांत मिश्रा का भी ट्रांसफर हुआ है। मणिकांत की जगह अब अजय गणपति कुमार को ऊधम सिंह नगर का नया SSP नियुक्त किया गया है।ट्रांसफर की पूरी लिस्ट देखें...खुफिया और जांच तंत्र मजबूत करने पर जोरमणिकांत मिश्रा को पुलिस अधीक्षक अभिसूचना और प्रदीप कुमार राय को CID में जिम्मेदारी दी गई है। इन नियुक्तियों को राज्य में अपराध की रोकथाम, संगठित गिरोहों की निगरानी और संवेदनशील गतिविधियों पर खुफिया नजर मजबूत करने की रणनीति से जोड़कर देखा जा रहा है। PAC, IRB और अन्य इकाइयों में भी बदलाव कर पुलिस ढांचे को अधिक प्रभावी बनाने की कोशिश की गई है।पिथौरागढ़, रुद्रप्रयाग और चंपावत के एसपी बदलेजिलों में पुलिस नेतृत्व को मजबूत करने के लिए अक्षय प्रहलाद कोंडे को पिथौरागढ़, रेखा यादव को चम्पावत और निहारिका तोमर को रुद्रप्रयाग का पुलिस अधीक्षक (SP) बनाया गया है। जितेंद्र कुमार मेहरा को बागेश्वर भेजा गया है। इसके साथ ही चंद्रशेखर आर. घोड़के को अल्मोड़ा का SSP बनाया गया है।PAC, ट्रैफिक और विशेष इकाइयों में फेरबदलपुलिस की सहायक इकाइयों और विशेष शाखाओं में भी बदलाव किए गए हैं। यशवंत सिंह को 31वीं वाहिनी PAC रुद्रपुर का कमांडेंट बनाया गया है, जबकि देवेंद्र पींचा को PAC से जुड़ी जिम्मेदारी सौंपी गई है। अमित श्रीवास्तव को IRB प्रथम रामनगर का सेनानायक नियुक्त किया गया है। जितेंद्र चौधरी को हरिद्वार से हटाकर उधमसिंहनगर में अपराध एवं यातायात की जिम्मेदारी दी गई है, जबकि निशा यादव को हरिद्वार में यह दायित्व सौंपा गया है। इसके अतिरिक्त मनोज ठाकुर को कोटद्वार में अपर पुलिस अधीक्षक और चंद्रमोहन सिंह को अभिसूचना देहरादून में तैनाती दी गई है।अजय सिंह के कार्यकाल में राजधानी में हुए बड़े क्राइम...अगस्त 2024: ISBT बस अड्डे पर रोडवेज बस के अंदर 15-16 वर्षीय किशोरी से गैंगरेप की घटना सामने आई। बस चालक, परिचालक और कैशियर सहित पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।ISBT बस अड्डे पर रोडवेज बस के अंदर 15-16 वर्षीय किशोरी से गैंगरेप की घटना सामने आई। बस चालक, परिचालक और कैशियर सहित पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। अक्टूबर 2024: मानव तस्करी गिरोह से तीन नाबालिग बच्चों को रेस्क्यू किया गया। आरोपियों पर पहले से गंभीर आपराधिक मुकदमे दर्ज थे।मानव तस्करी गिरोह से तीन नाबालिग बच्चों को रेस्क्यू किया गया। आरोपियों पर पहले से गंभीर आपराधिक मुकदमे दर्ज थे। नवंबर 2024: आशारोड़ी क्षेत्र में गैंगवार की साजिश का खुलासा हुआ। पुलिस ने हथियारों के साथ छह शूटरों को गिरफ्तार किया।आशारोड़ी क्षेत्र में गैंगवार की साजिश का खुलासा हुआ। पुलिस ने हथियारों के साथ छह शूटरों को गिरफ्तार किया। जनवरी 2025: यमुना कॉलोनी क्षेत्र से दो वर्षीय बच्चे का अपहरण कर दो लाख रुपए में बेचने का मामला सामने आया। पुलिस ने यूपी में छापेमारी कर बच्चा बरामद किया और चार आरोपियों को गिरफ्तार किया।यमुना कॉलोनी क्षेत्र से दो वर्षीय बच्चे का अपहरण कर दो लाख रुपए में बेचने का मामला सामने आया। पुलिस ने यूपी में छापेमारी कर बच्चा बरामद किया और चार आरोपियों को गिरफ्तार किया। जुलाई 2025: पटेल नगर क्षेत्र में नाबालिग से दुष्कर्म का मामला दर्ज हुआ। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर POCSO एक्ट के तहत कार्रवाई की।पटेल नगर क्षेत्र में नाबालिग से दुष्कर्म का मामला दर्ज हुआ। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर POCSO एक्ट के तहत कार्रवाई की। दिसंबर 2025: सेलाकुई में त्रिपुरा के छात्र एंजेल चकमा की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया।सेलाकुई में त्रिपुरा के छात्र एंजेल चकमा की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया। दिसंबर 2025: शहर में दिनदहाड़े एक महिला की धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या कर दी गई। आरोपी को घेराबंदी कर गिरफ्तार किया गया।शहर में दिनदहाड़े एक महिला की धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या कर दी गई। आरोपी को घेराबंदी कर गिरफ्तार किया गया। जनवरी–फरवरी 2026: 16 दिनों के भीतर शहर में पांच हत्याएं हुईं, जिनमें एक व्यापारी की सुपारी देकर कराई गई हत्या भी शामिल रही।16 दिनों के भीतर शहर में पांच हत्याएं हुईं, जिनमें एक व्यापारी की सुपारी देकर कराई गई हत्या भी शामिल रही। फरवरी 2026: तिब्बती मार्केट क्षेत्र में हत्या के बाद पुलिस मुठभेड़ में दो आरोपी घायल अवस्था में पकड़े गए।तिब्बती मार्केट क्षेत्र में हत्या के बाद पुलिस मुठभेड़ में दो आरोपी घायल अवस्था में पकड़े गए। फरवरी 2026: शहर के एक मॉल के बाहर झारखंड के गैंगस्टर की सरेआम गोली मारकर हत्या कर दी गई।------------ ये खबर भी पढ़ें....उत्तराखंड दिनभर, 10 बड़ी खबरें:झारखंड के गैंगस्टर को गोलियों से भूना, गंगा में गिरी सवारियों से भरी पिकअप, फ्रांस से आई बारातआज की सबसे बड़ी खबर देहरादून में मॉल के अंदर गैंगस्टर विक्रम शर्मा की गोली मारकर हत्या से जुड़ी है। वहीं दूसरी बड़ी खबर देवप्रयाग से है जहां पर एक पिकअप गंगा में गिर गई, गाड़ी में सवार 2 लोग लापता बताए जा रहे हैं। चलिए पढ़ते हैं, उत्तराखंड दिनभर में क्या कुछ खास रहा


Source: Dainik Bhaskar February 13, 2026 15:48 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */