दिल्ली के इंडिया गेट और रिंग रोड को जोड़ने वाली प्रगति मैदान सुरंग में लूटपाट की घटना सामने आई है. मोटरसाइकिल सवार दो बदमाशों ने पुरानी दिल्ली में रहने वाले कारोबारी अनुज से बंदूक की नोक पर 2 लाख रुपये लूट लिए. अब इस डकैती का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें साफ दिख रहा है कि कैसे सुरंग में लुटेरों ने बिना किसी डर के इस डकैती को अंजाम दिया. लेकिन सबसे बड़ा सवाल ये है कि दिनदहाड़े हुई ये घटना दिल्ली पुलिस पर कई सवाल खड़े करती है. CCTV में कैद : प्रगति मैदान टनल में चलती कार को रोका, गन दिखाकर दिनदहाड़े लूट pic.twitter.com/mgL7rLTItu — NDTV India (@ndtvindia) June 26, 2023CCTV में कैद : प्रगति मैदान टनल में चलती कार को रोका, गन दिखाकर दिनदहाड़े लूट pic.twitter.com/mgL7rLTItu — NDTV India (@ndtvindia) June 26, 2023
Source: NDTV June 26, 2023 15:38 UTC