दिल्ली मेट्रो रेल निगम (डीएमआरसी) ने कहा कि साकेत मेट्रो स्टेशन पर प्रवेश और निकास द्वार खोल दिए गए हैं और सामान्य सेवा बहाल हो गई है। राष्ट्रीय राजधानी में मंगलवार सुबह भारी बारिश के बाद जलभराव के कारण द्वार को बंद करना पड़ा था। सेवा करीब दो घंटे तक बाधित रही। बाद में एक ट्वीट में डीएमआरसी ने कहा, ‘‘ साकेत मेट्रो स्टेशन पर सामान्य सेवा बहाल हो गई। द्वार संख्या-एक प्रवेश/निकास के लिये खुला है।’’
Source: Navbharat Times July 27, 2021 00:32 UTC