Diet In Arthritis: गठिया के रोगियों को क्या खाना चाहिए और क्या नहीं, यहां जानें पूरी बात - News Summed Up

Diet In Arthritis: गठिया के रोगियों को क्या खाना चाहिए और क्या नहीं, यहां जानें पूरी बात


बथुए का सेवन करें -जिन लोगों को गठिया की समस्या हो, उन्हें बथुए का सेवन जरूर करना चाहिए। हालांकि प्राकृतिक रूप से बथुआ सिर्फ सर्दियों में उपलब्ध होता है और ऑफ सीजन में आपको इसका सेवन नहीं करना चाहिए। -लेकिन सर्दी के सीजन में जितने समय भी बथुआ उपलब्ध हो आपको इसका सेवन जरूर करना चाहिए। क्योंकि बथुआ गठिया के रोगियों के लिए किसी औषधि की तरह काम करता है। इसके साथ ही आप बथुए के जूस का सेवन नियमित रूप से कर सकते हैं। इसके लिए हर दिन सुबह खाली पेट बथुए का जूस पिएं।हर दिन सेब खाएं -अंग्रेजी की पुरानी कहावत है कि हर दिन एक सेब खाने से आप डॉक्टर्स से दूर रह सकते हैं। लेकिन ये सेब ऑर्गेनिक हों, तभी यह कहावत फिट बैठती है। इसलिए आप हर दिन एक सेब जरूर खाएं। लेकिन इस सेब को छीलकर खाएं। ताकि इसके छिलके को हटाकर इसमें हानिकारक रसायनों के प्रभाव को कम किया जा सके।रोज 3 लीटर पानी पिएं -गठिया के रोगियों को अपनी अतिरिक्त देखभाल की आवश्यकता होती है। यदि आप सामान्य दिनों में पानी पीने को लेकर लापरवाही करते रहे हैं तो अब इसे पूरी तरह बंद कर दीजिए। हर दिन कम से कम तीन लीटर तरल पदार्थ का सेवन करें। इसमें सादा पानी, नींबू पानी, जूस, शरबत आदि को शामिल कर सकते हैं।अलसी के बीज खाएं -हर दिन अलसी के बीच चबाकर खाने से आपको यूरिक एसिड नियंत्रित करने में सहायता मिलेगी। आप हर दिन एक छोटा चम्मच अलसी के बीजों का सेवन कर सकते हैं। ये बीज आप खाना खाने के बाद, नाश्ते और खाने के बीच के समय में भी खा सकते हैं।विटमिन-सी का सेवन -गठिया के रोगियों को विटमिन-सी युक्त भोज्य पदार्थों का सेवन करना चाहिए। जैसे संतरा, मौसमी, नींबू, अनानास, कीवी और बेरीज। लेकिन इस सभी का सेवन दोपहर के समय करना चाहिए। सुबह या शाम के समय इनके सेवन से आपको दर्द की समस्या अधिक हो सकती है।बहुत ठंडा खाने से बचें -गठिया के रोगियों को ऐसी चीजें खाने से बचना चाहिए जो अहसास में ठंडी होती हैं या जिनकी तासीर ठंडी होती है। जैसे, प्योर मूंग की दाल, खट्टी या फ्रिज में रखी हुई दही, खट्टी और ठंडी छाछ। इसके साथ ही आइसक्रीम, कुल्फी और बर्फ से तैयार चीजों का कम से कम सेवन करें।


Source: Navbharat Times August 27, 2020 11:11 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */