Dilip Kumar News: दिलीप कुमार के निधन से झारखंड भी मर्माहत, मुंडा, रघुवर समेत आम आे खास ने जताया शोकDilip Kumar News अपनी अदाकारी से सिने प्रेमियों के दिल पर लंबे समय तक राज करने वाले दिलीप कुमार के निधन से झारखंड भी मर्माहत है। आम आे खास दिलीप कुमार के निधन पर शोक जता रहे हैं। पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने भी शोक जताया है।जमशेदपुर, जासं। अपनी अदाकारी से सिने प्रेमियों के दिल पर लंबे समय तक राज करने वाले दिलीप कुमार के निधन से झारखंड भी मर्माहत है। आम आे खास दिलीप कुमार के निधन पर शोक जता रहे हैं। केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा व पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने भी हरदिल अजीज कलाकार के निधन पर शोक जताया है।केंद्रीय मंत्री व झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा ने कहा कि हिन्दी सिनेमा के दिग्गज कलाकार दिलीप कुमार के निधन से देश ने एक उम्दा अभिनेता खो दिया। बॉलीवुड के "ट्रेजेडी किंग"को भारतीय फिल्म उद्योग में उनके अनुकरणीय योगदान के लिए जाना जाता था। उनके निधन से मुझे गहरा दुख हुआ है। उनके परिजनों के प्रति मेरी गहरी संवेदना।भारतीय सिनेमा में अतुल्य योगदानःरघुवर दासरघुवर दास ने कहा- बेहतरीन कलाकार दिलीप कुमार जी के निधन की दुखद सूचना मिली। उनको भारतीय सिनेमा में अतुल्य योगदान के लिए सदैव याद रखा जाएगा। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति और उनके परिजनों, प्रशंसकों को यह दुख सहने की शक्ति प्रदान करें।शॉर्ट मे जानें सभी बड़ी खबरें और पायें ई-पेपर,ऑडियो न्यूज़,और अन्य सर्विस, डाउनलोड जागरण ऐप
Source: Dainik Jagran July 07, 2021 05:10 UTC